मंदिर से धार्मिक कार्यक्रमों की रही धूम, भक्तों ने लिया आनंद

बृज दर्शन

मथुरा। गुरुकृपा वाटिका वेलफेयर सोसाइटी द्वारा तीन दिवसीय पूजा – पाठ व अनुष्ठान और प्राण प्रतिष्ठा आदि धार्मिक कार्यक्रमों काआयोजन कराया गया। कार्यक्रम के यजमान महेश चंद्र गोयल, मदन मोहन अग्रवाल, यतेंद्र गोलडी,सीए अमित अग्रवाल, राधा किशन सूतिया , अंकित अग्रवाल आदि ने बताया कि सोसाइटी के मंदिर प्रांगण में निवासियों एवं भक्तों द्वारा बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ और हिंदू धर्म की रीतियों के अनुसार शिव शंकर परिवार, राम लक्ष्मण और सीता एवं श्री राधा कृष्णा, मां दुर्गा व श्री हनुमान जी आदि की मंदिर में पूजा अर्चना एवं अनुष्ठान और प्राण प्रतिष्ठा और विधि पूर्वक मंदिर प्रांगण में मूर्ति स्थापित कराई गई हैं। यह पूजा – पाठ व अनुष्ठान और प्राणप्रतिष्ठा आदि पूजन विधिविधान से हुए। इस तीन दिवसीय अनुष्ठान और प्राण प्रतिष्ठा इत्यादि पूर्ण होने के बाद ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान दक्षिणा, वस्त्र आदि प्रदान कराकर विदाई कराई गई। इस अवसर पर शंकर लाल अग्रवाल, राहुल अग्रवाल,मनोज बंसल, उमेश बंसल,जितेंद माहेश्वरी, मुकेश अग्रवाल, प्रदीप मनोज सामरिया, संदीप अग्रवाल, नीरज शर्मा, दीपक अग्रवाल सचिन अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, पंकज अग्रवाल ,राजीव अग्रवाल, यश खंडेलवाल , नितिन अग्रवाल, प्रदीप खंडेलवाल,मनोज अग्रवाल,श्याम वर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Spread the love