मथुरा। आज फिर डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय ने कोविड-19 प्रोटोकॉल व लॉक डाउन नियमों का पालन कराने के लिए होली गेट, जनरल गंज, लाला गंज, घीया मंडी, चौक बाजार, भूतेश्वर चौराहा, कृष्णा नगर, जन्म भूमि लिंक रोड,नया व पुराना रोडवेज बस स्टैंड का व्यापक भ्रमण किया। जन्म भूमि लिंक रोड पर श्रीजी साड़ी सेंटर व धर्मवीर गारमेंट्स खुले हुए मिले, जिनके चालान कटवा कर तत्काल बंद करवा दिया गया। आज होली गेट व कृष्णा नगर क्षेत्र में प्रतिबंधित सभी दुकानें बंद पाई गई। आज बिना मास्क पहने मिले 17 व्यक्तियों के चालान कटवाए गए तथा अकारण बिना वैध कागजात व हेलमेट के फर्राटा भरते 118 वाहनों के चालान कराए गए। डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय ने बताया कि अब हेलमेट पहनने के संबंध में लोगों में जागृति बड़ी है । डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय ने पुराना व नया रोडवेज बस स्टैंड पर बसों में सवारियों द्वारा मास्क पहले जाने की स्थिति को स्वयं परखा।उनके द्वारा स्थानीय जनता से अपेक्षा की गई है कि कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें। यदि जरूरी कार्य से बाहर निकलना हो तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें व मास्क अनिवार्य रूप से पहनें।