
पिंटू उपाध्याय
कोसीकला। नजदीकी गाँव पैग़ाव में एक व्यक्ति को गोली मार दी। घटना की जानकारी पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि पैग़ाव में कुछ माह पूर्व दो भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि एक भाई घायल हो गया था। आज उसी रणसिंह पुत्र परमाल को चार गोली मारी बताई जा रही है। मामले की जानकारी पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नही दी गई थी।