संस्कृति विवि के विद्यार्थियों को बड़ी कंपनियों में मिली नौकरी

Uncategorized

मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने हाल ही में अपनी प्रतिभा के दम पर देश और दुनियां की प्रसिद्ध कंपनियों में नौकरियां हासिल की हैं। विवि प्रशासन ने इन सभी विद्यार्थियों के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं।
संस्कृति विश्वविद्यालय के बी टेक मैकेनिकल डिप्लोमा के छात्र आयुष कुमार ने कठिन चयन प्रक्रिया में लगातार सफलता हासिल करते हुए गुजरात के जामनगर स्थित जेकोन इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड में उच्च वेतनमान पर नौकरी हासिल की है। इसी प्रकार सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा के छात्र मोहम्मद अकरम का सऊदी अरेबिया स्थित एआई राशिद ट्रेडिंग एंड कॉन्ट्रैक्टिंग कंपनी में उच्च वेतनमान पर चयन हुआ है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा के छात्र कासिम का कुवैत स्थित सीजर अल्बाहर अल्मूतवेस्ट होल्डिंग कंपनी ने अपने यहां उच्च वेतनमान पर नौकरी दी है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा के छात्र अरुण सिंह का चयन जिंदल एल्यूमीनियम लिमिटेड में उच्च वेतनमान पर हुआ है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा के छात्र अंकित तामरकर को कटारिया ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज,अहमदाबाद ने अपनी कंपनी में उच्च वेतनमान पर नौकरी दी है।
संस्कृति विश्वविद्यालय के मैकेनिकल डिप्लोमा के छात्र अभिषेक प्रताप रुडी का चयन आर्दी इंजीनियरिंग लिमिटेड किरंदुल, छत्तीसगढ़ में हुआ है।
विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए विश्विद्यालय की सीईओ श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने कहा है कि विवि के विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय विद्यार्थियों के माता पिता और विश्विद्यालय के शिक्षकों की उस टीम को जाता है जिसने अपने अथक परिश्रम से विद्यार्थियों को इस योग्य बनाया। ये सभी विद्यार्थी बधाई के पात्र हैं।

Spread the love

13 thoughts on “संस्कृति विवि के विद्यार्थियों को बड़ी कंपनियों में मिली नौकरी

  1. Pingback: staxyn mail order
  2. Pingback: kamagra dodání
  3. Pingback: kamagra nuit

Comments are closed.