
जिला गाजियाबाद :- दिनांक 15 अगस्त 2025 को एस.एस.सी. ग्लोबल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस और श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने देशभक्ति और भक्ति गीतों, नाटकों और भाषणों के माध्यम से दोनों समारोहों का जश्न मनाया। अध्यक्ष महोदय के भाषण ने राष्ट्र प्रेम और भगवान श्री कृष्ण के प्रति भक्ति का आह्वान किया ।

“आज हम स्वतंत्रता की भावना और अपने राष्ट्र की शक्ति का उत्सव मनाते हैं।”
स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी स्कूल में उत्साह और जोश के साथ मनाई गई। आज स्कूल का माहौल पूरी तरह से देशभक्ति से ओतप्रोत था।*
आदरणीय अध्यक्ष महोदय, लोकेश शर्मा जी, निदेशक मयंक जी और प्रबंधक रविंदर जी ने कार्यक्रम के सफल समापन के लिए विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दी
प्रधानाचार्य (कार्यवाहक) ने समारोह का अभिन्न अंग बनने वाले अभिभावकों का धन्यवाद किया।

एस.एस.सी. ग्लोबल स्कूल कृष्णा नगर गाजियाबाद
रिपोर्ट- अरुण वर्मा ✍🏻

13 thoughts on “एसएससी ग्लोबल स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस, हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम”
Comments are closed.