कोरोना को कैबिनेट मंत्री और उनके परिवार ने दी मात

देश

होम आइसुलेशन में रहकर किया कोविड के नियमों का पालन

मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार में पशुधन , दुग्ध विकास और मत्स्य पालन मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण और उनके परिवार ने कोरोना को मात दे दी हैं । कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण उनकी पत्नी और जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चौधरी सहित परिवार के 14 सदस्य कोरोना संक्रमित हुए थे ।
कोरोना की दूसरी लहर में प्रदेश के मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण 4 मई को कोविड पॉजिटिव आये थे । इस दौरान उनके परिवार और निजी सुरक्षा कर्मियों की जांच हुई तो 14 लोग पॉजिटिव आये । इसके बाद सभी को होम आइसुलेट कर दिया गया । जिसके बाद मंत्री जी और उनके परिवार ने होम आइसुलेशन में रह कर कोरोना को मात दे दी । कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बताया की जब वह खुद और परिवार के सदस्य पॉजिटिव हुए तो थोड़ी घबरा हट हुई लेकिन फिर सभी ने हिम्मत बनाई और कोरोना को मात देने की ठान ली । सभी सदस्य घर मे रहे और अलग अलग कमरों में आइसुलेट कर लिया । सभी सदस्य एक दूसरे की हिम्मत बाँधते रहे । इस दौरान सभी ने कोविड के सभी नियमों का पालन किया और स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गयी दवाओं को लिया । इमन्युटी बनाने के लिए काढ़ा भी सभी लोग लेते थे । शुरू के 5- 6 दिन कुछ परेशानी हुई लेकिन धीरे धीरे सब कुछ सही होने लगा और सभी पूरी तरह से स्वस्थ हो गए । इसके बाद मंगलवार को सभी परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आ गयी । मंत्री जी ने लोगों से अपील की हैं की वह कोरोना पॉजिटिव अगर हो जाएं तो वह बिल्कुल भी न डरें , मन को शांत रखें और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करते रहें ।

ये हुए थे पॉजिटिव

मनोज फौजदार ,दिव्यांश ,अनु ,शिखा , वन्दना , अर्जुन आनविका निमिषा राजवीर , भाटी सहित कुल 14 लोग पॉजिटिव हुए थे ।

Spread the love