![](https://news4live.com/wp-content/uploads/2021/05/IMG-20210507-WA0015-629x1024.jpg)
-स्वांग नौटँकी के जनक पं नथाराम गौड़ की 78 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन
मथुरा। ब्रज संस्कृति केंद्र मथुरा और पण्डित नथाराम लोकसाहित्य शोध-संस्थान, हाथरस के संयुक्त तत्वावधान में स्वांग नौटँकी के युगपुरुष पंडित नथाराम गौड़ की 78वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन नौटँकी के विशेषज्ञ डॉ. खेमचन्द यदुवँशी के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
अध्यक्षता प. नथाराम गौड़ की पौत्र वधू श्रीमती शशिबाला गौड़ द्वारा की गई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश संस्कृति निदेशालय के कार्यक्रम अधिशाषी कमलेश कुमार पाठक रहे। विशिष्ट अतिथि कुवैत देश के आशियाने प्रान्त से डॉ. नईम अली खान ने ऑनलाइन सहभगिता की।
इस अवसर पर डॉ. खेमचन्द यदुवँशी द्वारा पण्डित नथाराम के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि कुछ इस प्रकार दी गयी- ” पंडित नथाराम लौट कर आओ।
बिन तुम्हारे ये मंच अधूरा है।।
सूना हुआ स्वांग अब तुम्हारे बिन।
जल्द आओ पुनः और फिर गाओ।।”
![](https://news4live.com/wp-content/uploads/2021/05/IMG-20210503-WA0000.jpg)
इसी श्रखंला में प. नथाराम गौड़ के परिजन राहुल गौड़, ज्योति गौड़, उपनीत गौड़, आशीष गौड़, कार्तिक गौड़ द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उपरांत देशविदेश से उनके लगभग 230 चाहने वालों ने लिखित रूप से व ऑडियो व वीडियो संदेशों द्वारा ऑन लाइन श्रद्धांजलि अर्पित की जिनमें उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री रामजी लाल सुमन, पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय, आशुकवि अनिल बोहरे,आचार्य रामबिहारी वाजपेयी, प्रदीप कुमार (दिल्ली दूरदर्शन), डॉ. अष्ठभुजा मिश्रा (बनारस), हरप्रीत सिंह (सङ्गीत नाटक अकादमी), सुप्रसिद्ध नाट्यविद विभांशु वैभव (मुम्बई), राजस्थान विधि सेवा परिषद के अध्यक्ष- जितेन्द्र सिंह सिकरवार (सचिवालय, जयपुर), श्रीकाव्य कला भगत सांगीत परिषद आगरा के अध्यक्ष- राधेश्याम गोयल ‘चौधरी साहब’ ब्रज संस्कृति केंद्र मथुरा के उपाध्यक्ष- शांति स्वरूप अग्रवाल, सतीश शर्मा (आगरा), दिनेश यादव (अखाड़ा चौक चमन,आगरा), ब्रजवासी रंगमण्डल के अध्यक्ष-पण्डित मुकेश शर्मा, प्रसार भारती के अवकाश प्राप्त अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्रा (गोरखपुर), वरिष्ठ लोककला मर्मज्ञ डॉ. मुकेश वर्मा (जयपुर), चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य (हाथरस), वरिष्ठ शिक्षक नेता सन्तोष कुमार शर्मा (हाथरस), जितेंद्र स्वरूप शर्मा ‘फौजी’ (हाथरस) केंद्रीय विद्यालय की व्याख्याता मीता पंत (लखनऊ), नटरांजली थियेटर की सचिव अलका सिंह (आगरा), शोधार्थी शिवानी सिंह (आगरा), वरिष्ठ शिक्षाविद श्री नरेन्द्र कुमार शर्मा ‘गोपाल’ (टूण्डला), सोनिका बघेल (आगरा), शताक्षी मिश्रा (वर्धा महाराष्ट्र), सन्तोष कुमार (कौशाम्बी,उत्तर प्रदेश), विनय शर्मा (जयपुर) डॉ. भरत पाण्डे (भोपाल), राजवीर सिंह रतन (लखनऊ), टेकचन्द जांगिड़ (फरीदाबाद), प्रवीण शर्मा ( सत्र न्यायालय, सवाई माधोपुर), वायुसैन्य अधिकारी मुकेश शर्मा (अहमदाबाद), वरिष्ठ पत्रकार चन्द्र प्रताप सिकरवार, वरिष्ठ बाल- साहित्यकार डॉ. दिनेश पाठक ‘शशि’, रंगकर्मी चंद्रप्रकाश मैथिल, पर्यावरणविद चंद्रशेखर शर्मा, डॉ. सीमा मोरवाल, डॉ. दीपक गोस्वामी, वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार शर्मा, पत्रकार चंद्रप्रकाश ब्रजवासी, श्याम सुंदर गौतम, पूर्वसैन्य अधिकारी जयप्रकाश भारद्वाज, डॉ. राम सेवक शर्मा (प्राचार्य), पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया, वरिष्ठ राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नौंटकी कलाकार रामदयाल शर्मा (नई दिल्ली), तारा चन्द प्रेमी, होतीलाल पाण्डे, देवी मास्टर, श्रीमती लता रानी, प्रभात सागर (गोवर्धन) लोककलाकार राजेश कुमार शर्मा (गोवर्धन),गायक सुरेन्द्र जैमिनी, आदि प्रमुख थे।
![](https://news4live.com/wp-content/uploads/2021/05/IMG-20210523-WA0035.jpg)
श्रद्धांजलि सभा का संचालन डॉ. खेमचन्द यदुवँशी ने किया तथा प. नथाराम गौड़ के प्रपौत्र राहुल गौड़ ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
![](https://news4live.com/wp-content/uploads/2021/05/20210418_091704-640x1024.jpg)