चीफ इंजीनियर ने ओटीएस कैंप का किया निरीक्षण

टॉप न्यूज़

बिजली बकाएदारों को योजना की जानकारी देकर पंजीकरण कराने के निर्देश
प्रयागराज। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम प्रयागराज के चीफ इंजीनियर विनोद कुमार गंगवार ने फूलपुर क्षेत्र में लगे ओटीएस कैंप का निरीक्षण कर लोगों से बातचीत की। यहां टीम द्वारा ब्याज छूट की जानकारी देते हुए पंजीकरण कराने की अपील की गई। ऑन लाइन पंजीकरण कर रसीद दी गई। अधीनस्थ इंजीनियरों से प्रगति पूछी और निर्देशित किया कि पंजीकरण संख्या बढ़ाई जाए। लोगों को ओटीएस की जानकारी देने में तेजी लाई जाए। एसडीओ फूलपुर आदि इंजीनियर मौजूद रहे।

Spread the love