चीफ इंजीनियर ने किया कैंट एवं कृष्णानगर विद्युत कार्यालय में हेल्प डेस्क का शुभारंभ

Uncategorized


मथुरा। उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने एवं उनकी समस्याओं का निस्तारण तेजी से कराने के लिए सोमवार को कृष्णानगर एवं कैंट कार्यालय में हेल्प डेस्क का शुभारंभ मथुरा जोन के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने विधि-विधान एवं फीता काट कर किया। इसका लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा।

सोमवार को नगरीय क्षेत्र की विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु कृष्णानगर विद्युत कार्यालय एवं कैंट कार्यालय में हेल्प डेस्क का शुभारंभ पूजा अर्चना के बीच मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने किया। इसके माध्यम से अब बिल सुधार, फाल्ट, मीटर, और नए कनेक्शन से जुड़ी सभी शिकायतें एक ही स्थान पर हल होंगी। हेल्प डेस्क पर कर्मचारी तैनात किए जाएंगे, जो हेल्प डेस्क पर प्राप्त शिकायत-समस्याओं को रजिस्टर में दर्ज करेंगे। अधिकारी इसकी मॉनीटरिंग करेंगे। इस मौके पर एसई शहरी मुदित तिवारी, एसई एसके सनोरिया, एक्सईएन अनिल कुमार पाल,एक्सईएन आशीष गुप्ता, एक्सईएन एके रूहेला, एक्सईएन गौरव कुमार, एसडीओ पंकज शर्मा,राजीव सिंह, रितेश, साक्षी, सनी आदि मौजूद रहे।

Spread the love