वृंदावन 220 केवी बिजलीघर से जोड़ा चैतन्य विहार बिजलीघर, 132केवी बिजलीघर को राहत

टॉप न्यूज़

मथुरा। मथुरा शहरी उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने की दिशा में चैतन्य विहार बिजलीघर को भरतिया वृंदावन स्थित 220 केवी बिजलीघर से जोड़ दिया गया है। इससे वृंदावन स्थित 132 केवी बिजलीघर को भी राहत मिली है। इस कार्य से मसानी सहित अन्य बिजलीघरों की सप्लाई में सुधार होगा। हजारों उपभोक्ताओं को अच्छी सप्लाई मिलने की संभावना है। बता दें कि 220 केवी बिजलीघर से एक लाइन पूर्व में बनी हुई थी, जिसका उपयोग नहीं हो रहा था। चीफ इंजीनियर मथुरा जोन एसके जैन ने इस लाइन को सही करने के आदेश अधीनस्थों को दिए। एक्सईएन वृंदावन ने भी सुझाव दिया कि पुरानी बनी लाइन को सही करा लिया जाए तो बिजली सुधार संभव है। इस 33केवी लाइन को दो दिन पूर्व ओके कर चार्ज किया गया। गत रात्रि विधि विधान से इस लाइन को चालू करते हुए चैतन्य विहार बिजलीघर को जोड़ दिया गया। मसानी बिजलीघर की बिजली समस्या समाप्त होने की पूरी संभावना है। बिजलीघर पर चीफ इंजीनियर एसके जैन,एसई शहरी सुरेश चन्द्र रावत,एक्सईएन अनिल कुमार कपिल,एसडीओ संदीप वाष्र्णेय,जेई सुनील कुमार सिंह आदि इंजीनियर मौजूद थे। एसडीओ मसानी मानवेन्द्र गौतम के अनुसार मसानी,आकाशवाणी,गोविन्दपुर बिजलीघर की सप्लाई में सुधार होगा। चीफ इंजीनियर जैन के अनुसार यह एक बड़ा कार्य हो गया है। इससे सप्लाई में काफी सुधार होगा। उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

Spread the love