कैबिनेट मंत्री चौ.लक्ष्मीनारायण ने किया वृंदावन में सीआईपीकॉन 2025 का उद्घाटन

Uncategorized


मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐसे आयोजनों की महत्ता पर डाला गया प्रकाश, मनोचिकित्सकों ने रखा पक्ष
मथुरा। वृंदावन की पावन धरती पर सीआईपीकॉन 2025 का भव्य उद्घाटन समारोह अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस वर्ष सम्मेलन का आयोजन पहली बार वृंदावन में किया गया है, जिसका मुख्य विषय है — “संस्कृति, अध्यात्म और मानसिक स्वास्थ्य।”
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलन कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐसे आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डाला और इस प्रयास के लिए आयोजकों को हार्दिक बधाई दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सविता मल्होत्रा, अध्यक्ष, इंडियन साइकियाट्रिक सोसायटी (आईपीएस) ने समारोह की शोभा बढ़ाई। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं में आधुनिक शोध और पारंपरिक मूल्यों के संतुलन पर बल दिया। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने किया।

देश भर आए मनोचिकित्सक
इस अवसर पर डॉ. टी.एस.एस. राव, सीपीएस अध्यक्ष डॉ. सौरभ टंडन, डॉ. रूमा भट्टाचार्य, डॉ. गणेश शंकर, डॉ. श्वेता चौहान, और डॉ. मनीष बोरेसी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी विशेष और सार्थक बना दिया। आयोजन समिति का नेतृत्व आयोजन अध्यक्ष डॉ. जे. पी. नारायण और आयोजन सचिव डॉ. रंजीत चौधरी ने किया। इनके साथ डॉ. अमरप्रीत, डॉ. श्वेता चौहान,डा.आदर्श त्रिपाठी और डॉ. मनीष बोरेसी सहित पूरी टीम के अथक प्रयासों से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में देशभर से आए प्रतिष्ठित मनोचिकित्सकों, वक्ताओं और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
–वृंदावन में यह आयोजन सपना था जो आज साकार हुआ
इस अवसर पर आयोजन सचिव डॉ. रंजीत चौधरी ने कहा कि सीआईपीकॉन 2025 का वृंदावन में आयोजन हमारे लिए एक सपना था, जो आज साकार हुआ है। हमारा उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य को आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ते हुए लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। देशभर से आए प्रतिष्ठित मनोचिकित्सकों और विशेषज्ञों के साथ यह मंच मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई दिशा और नई संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Spread the love