सीए छात्रों का यूथ फेस्ट संपन्न, प्रतियोगिताओं का आयोजन
मथुरा। सीआईआरसी (सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल) की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल
मथुरा शाखा में बुधवार को सीए छात्रों के लिए “यूथ फेस्ट” का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कविता पाठ, सिंगिंग, रैंप वॉक और डांसिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

कविता पाठ में हर्ष चतुर्वेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नमन अग्रवाल उपविजेता रहे। सिंगिंग प्रतियोगिता में लव खंडेलवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया और ऋद्धिमा अग्रवाल उपविजेता रहीं। रैंप वॉक में राघव वर्शनेय और प्रियांशी अग्रवाल विजेता घोषित हुए। डांसिंग प्रतियोगिता में दीपमणि अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रियांशी अग्रवाल और देवयानी वर्शनेय संयुक्त रूप से उपविजेता रहीं।
कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में सीए योगेश बाबू अग्रवाल और सीए अक्षली गौर उपस्थित रहे, जिन्होंने निष्पक्ष और विशेषज्ञ मूल्यांकन के माध्यम से विजेताओं का चयन किया। सीए राहुल चौधरी, चेयरमैन, मथुरा शाखा, ने सभी विजेताओं को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों को उनके प्रयासों के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों में आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल विकसित होता है।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर सीए प्रवीण अग्रवाल, सीए चंद्रेश खंडेलवाल और सीए अमित बंसल भी उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्रों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना की। संचालन छात्र सुनील कुमार चाहर ने किया।
13 thoughts on “सीए छात्रों का यूथ फेस्ट: कविता पाठ में हर्ष चतुर्वेदी, सिंगिंग में लव, डांसिंग में दीपमणि प्रथम”
Comments are closed.