मथुरा सीए शाखा के सीए लोकेश वार्ष्णेय अध्यक्ष व सीए चंद्रेश खंडेलवाल सचिव

Uncategorized

सीए लोकेश वार्ष्णेय

सीए चंद्रेश खंडेलवाल


मथुरा । चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन की वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकरिणी का गठन राधिका विहार स्थित सीए इंस्टिट्यूट पर किया गया। सीए लोकेश वार्ष्णेय को एसोसिएशन का अध्यक्ष तथा सीए चंद्रेश खंडेलवाल को मथुरा सीए एसोसिएशन का सचिव चुना गया। वही सीए धर्मेंद्र गोयल को सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन (सीकासा) का अध्यक्ष चुना गया। राहुल गर्ग को उपाध्यक्ष और प्रवीण गोयल को ट्रेजरर चुना गया। सीऐ राहुल कुमार को कार्यकारिणी समिति का सदस्य नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो को मथुरा के चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए अनुराग खंडेलवाल, सीए अश्विनी खंडेलवाल, सीए अमित कुमार अग्रवाल , सीए जितेंद्र चतुर्वेदी, सीए कुलदीप अरोरा, सीए सुनंदना खंडेलवाल, सीए नंद किशोर अग्रवाल, सीए सोनिया गोयल, सीए आकाश दीप गुप्ता, सीए मिनाल चावला, सीए प्रतीक अग्रवाल, सीए अशोक अग्रवाल आदि ने शुभकामनाएं दी । सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियो ने मथुरा के सभी सीए मेंबर्स का धन्यबाद किया था तथा पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी खुशी व्यक्त की। सभी पदाधिकारियों ने ब्रांचहित के लिए सभी आवश्यक बिंदुओ पर कार्य करने का भरोसा दिलाया।

Spread the love