केक काटकर आज मनाया जाएगा सीए दिवस, होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

मथुरा समाचार


मथुरा। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया मथुरा द्वारा सीए दिवस केक काट कर धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार सुबह नौ बजे बाद ब्रांच पर झंडारोहण होगा। शाम को ब्रजवासी लैंड्स इन होटल में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें वरिष्ठ एवं पूर्व मैनेजिंग कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यों का सम्मान होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सीए दिवस के बारे में जानकारी दी जाएगी। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मुकुल शर्मा, सचिव रवि अग्रवाल, मेंबर नितिन कुमार, रोहित कपूर, कोषाध्यक्ष अनुराग खंडेलवाल, उपाध्यक्ष राहुल चौधरी, पूर्व चेयरमैन रोहित कपूर, पूर्व चेयरमैन अमित अग्रवाल आदि सीए ने इस दिवस पर सभी को बधाई दी है।

यह है थीम
2024 के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस की थीम है एक स्थायी भविष्य के लिए नवाचार करना। यह थीम चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की उस महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देती है जो स्थायी व्यावसायिक प्रथाओं को बढ़ावा देने में है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की स्थापना के उपलक्ष्य में हर साल एक जुलाई को सीए दिवस मनाया जाता है। भारत की संसद द्वारा 1949 में स्थापित, आईसीएआई दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा लेखा और वैधानिक निकाय है।

Spread the love