मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर गोवर्धन से नोएडा जा रही बस ने आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 31 लोग घायल हो गए हैं।
मंगलवार रात 22.40 बजे एक बस नम्बर UP 17 AT 1785 माइल स्टोन 66 के पास थाना क्षेत्र नौहझील जनपद मथुरा (बाजना कट के पास) ने अपने आगे चल रहे एक ट्रक नम्बर RJ 05 GB 5788 में पीछे से टक्कर मार दी। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर पहुचा, मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मथुरा व क्षेत्राधिकारी मांट के दिशा निर्देशन में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बस में करीब 60 से 65 यात्री सवार थें। बस में सवार सभी व्यक्तियों का रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया, जिसमें 02 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जिन्हें आवश्यक कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया तथा करीब 32 व्यक्ति घायल हो गये करीब 20 घायल व्यक्तियों को उपचार हेतु कैलाश हॉस्पीटल जेवर गौतमबुद्ध नगर तथा 12 घायल व्यक्तियों को सीएचसी नौहझील भिजवाया गया। दौराने उपचार कैलाश हॉस्पीटल जेवर गौतमबुद्ध नगर में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है। बस यात्रियों को गोवर्धन से लेकर शाहदरा दिल्ली को जा रही थी। बस मे सवार अधिकतर यात्रीगण शाहदरा दिल्ली व उसके आस-पास के रहने वाले है ।
उक्त घटना में घायल यात्रीगण
श्रीमती रजनी पत्नी रहीश कुमार उम्र करीब 39 वर्ष नि0 रामनगर, शाहदरा दिल्ली।
श्रीमती चमनवती पत्नी सोमप्रकाश उम्र करीब 48 वर्ष नि0 रामनगर, शाहदरा दिल्ली
श्री अनुज गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता उम्र करीब 20 वर्ष नि0 रामनगर, शाहदरा दिल्ली
श्रीमती ममता गुप्ता पत्नी संजय गुप्ता उम्र करीब 46 नि0 रामनगर, शाहदरा दिल्ली
श्रीमती करूणा शर्मा पत्नी विष्णु शर्मा उम्र करीब 36 वर्ष नि0 रामनगर, शाहदरा दिल्ली
श्रीमती बबीता शर्मा पत्नी रोहित शर्मा उम्र करीब 36 वर्ष नि0 रामनगर, शाहदरा दिल्ली
श्रीमती रोशनी पत्नी खेमचन्द्र उम्र करीब 62 वर्ष नि0 रामनगर, शाहदरा दिल्ली
श्रीमती पूनम पत्नी जतिन उम्र करीब 38 वर्ष नि0 रामनगर, शाहदरा दिल्ली
श्रीमती अनुराधा पत्नी राजकुमार उम्र करीब 32 वर्ष नि0 मथुरा।
श्रीमती प्रेम पत्नी ओम प्रकाश उम्र करीब 60 वर्ष नि0 रामनगर, शाहदरा दिल्ली
श्रीमती सीमा सक्सेना पत्नी विजय उम्र करीब 46 वर्ष नि0 गाजियाबाद।
श्री किशन ठाकुर पुत्र मुन्शी लाल उम्र करीब 40 वर्ष नि0 रामनगर, शाहदरा दिल्ली
श्रीमती लता पत्नी अनुप सक्सेना उम्र करीब 58 वर्ष नि0 मानसरोवर पार्क शाहदरा दिल्ली
श्री अनुप सक्सेना पुत्र ओमप्रकाश उम्र करीब 60 वर्ष नि0 मानसरोवर पार्क शाहदरा दिल्ली
श्रीमती प्रमिला शर्मा पत्नी देवेन्द्र कुमार शर्मा उम्र करीब 60 वर्ष नि0 मानसरोवर पार्क दिल्ली।
श्रीमती आशा रानी पत्नी किशोरीलाल उम्र करीब 70 वर्ष नि0 मानसरोवर पार्क दिल्ली।
श्रीमती बसन्ती पत्नी लालाराम यादव उम्र करीब 62 वर्ष नि0 रामनगर शहादरा दिल्ली।
श्रीमती इन्द्रवती पत्नी मंगलसेन शर्मा उम्र करीब 55 वर्ष नि0 मानसरोवर पार्क दिल्ली।
श्रीमती प्रीति त्यागी पत्नी सुमित त्यागी उम्र करीब 32 वर्ष नि0 मानसरोवर पार्क दिल्ली।
श्री अशोक पुत्र विश्म्भरदयाल उम्र करीब 53 वर्ष नि0 मानसरोवर पार्क दिल्ली।
श्री शिवशंकर पुत्र ओमप्रकाश उम्र करीब 55 वर्ष नि0 मानसरोवर पार्क दिल्ली।
श्री सुभाष पुत्र ओमप्रकाश उम्र करीब 45 वर्ष नि0 रामनगर शाहदरा दिल्ली।
श्री हरीश पुत्र रोशनलाल उम्र करीब 44 वर्ष नि0 लोनी गाजियाबाद।
श्रीमती बीना पत्नी रूपेश उम्र करीब 55 वर्ष नि0 मंगोलपुरी नई दिल्ली।
श्रीमती मनीषा जैन पत्नी हर्ष जैन उम्र करीब 37 वर्ष नि0 कबूल नगर शाहदरा दिल्ली।
तनू पुत्री सुरेश कुमार उम्र करीब 19 वर्ष नि0 पहाडगंज दिल्ली।
श्रीमती राखी वर्मा पुत्री अनिल वर्मा उम्र करीब 27 वर्ष नि0 रामनगर शाहदरा दिल्ली।
श्रीमती राजेश्वरी देवी पत्नी चन्द्रपाल शर्मा उम्र करीब 60 वर्ष नि0 रामनगर शाहदरा दिल्ली।
श्रीमती ललिता पत्नी विन्दूभूषण मजूमदार उम्र करीब 65 वर्ष नि0 रामनगर शाहदरा दिल्ली।
अंशिका जैन पुत्री हर्ष जैन उम्र करीब 11 वर्ष नि0 कबूल नगर शाहदरा दिल्ली।
श्रीमती रीना वर्मा पत्नी अनिल वर्मा उम्र करीब 45 वर्ष नि0 रामनगर शाहदरा दिल्ली
मृतक व्यक्तियों के नाम
1- मानकचन्द्र पुत्र कुवर सिंह उम्र करीब 55 वर्ष नि0 रामनगर शाहदरा दिल्ली। (दौराने इलाज कैलाश हॉस्पीटल जेवर)
2- सुभाषचन्द्र शर्मा पुत्र स्व0 उम्र करीब 60 वर्ष श्री जयभगवान नि0 मनसरोवर पार्क शाहदरा दिल्ली।
3- हरपाल सिंह पुत्र सोरन सिंह नि0 गुबरारी हाथरस।