
मथुरा। महिला उद्यमियों को सहयोग करने के लिए ब्रज नारी रिटेल काउंटर का शुभारंभ आरियाना वेलनेस सेंटर पर किया गया। इसमें उद्यमियों ने अपने-अपने उत्पादों को बिक्री हेतु प्रदर्शित किया।
उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि भाजपा की राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी चारू प्रज्ञा ने ब्रज नारी काउंटर का शुभारंभ किया। कहा कि महिला उद्यमियों को आगे बढ़ने के लिए और मेहनत करनी होगी। डा.रूपा गोपाल एवं अनवा की तान्या अग्रवाल,शिवानी शर्मा, पावनी खंडेलवाल,रतना बैजल, अस्थिमा शर्मा,शिप्रा राठी आदि ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उत्पाद गृह आयोजक,गृह सज्जा,जैविक अचार,आवश्यक तेल,उपहार,तंबोला उपहार,हैम्पर्स, पेटिंग, सिकन केयर,जैविक वस्त्र आदि उत्पाद प्रदर्शित किए गए। स्मृति अरोरा,पूजा अग्रवाल, पारूल अग्रवाल,रूचि सोनेजा, सौम्या गौड़,रीना गर्ग, अलका अग्रवाल,तनु गर्ग,रचना बंसल, प्रियंका अग्रवाल,दिव्यांगी अग्रवाल, आदि उद्यमियों ने अपने-अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। इस मौके पर आईएमए सचिव डा.प्रवीन गोयल,पूर्व सचिव डा.आशीष गोपाल, दिलीप भारद्वाज आदि के अलावा भाजपा नेता उपस्थित थे।

- गृह आयोजक और गृह सज्जा- वेत्ताली आर्ट्स- रुचि सोनेजा
- पोट्स ऐण्ड प्लानटर्स- चीनी मिट्टी- गार्गी एंड सौम्या गौड़
- अचार और पापड़ – टेस्ट ऑफ ब्रज- रीना गर्ग
- कोल्ड प्रेस्सड आयल- एस्सेन्स- पारुल एंड पूजा
- डिज़ाइनर तंबोला टिकटस- बी क्रिएटिव- अलका अग्रवाल
- हाथ से बनायी पेंटिंग- तनु गर्ग
- स्किनकेयर प्रोडक्ट्स- कलाउड नाइन- रचना बंसल
- रेसिंन ज्वैलरी और गिफ्ट्स- डबल वी- प्रियंका अग्रवाल
- 100% काटन से बने वस्त्र – स्मिता अरोडा
- स्किनकेयर प्रोडक्ट्स- बबल एंड ब्यूटी- दिव्यांशी अग्रवाल