ब्रह्माकुमारी कृष्णा बहन ने ऊर्जा मंत्री भाई श्रीकांत शर्मा को बांधा रक्षा सूत्र

बृज दर्शन

मथुरा। रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में रिफाइनरी नगर सेवा केंद्र प्रभारी बीके कृष्णा बहन ने उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री भाई श्रीकांत शर्मा को रक्षा सूत्र बांधा।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र रिफाइनरी नगर की सेवा केंद्र प्रभारी बी के कृष्णा दीदी ने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा को रक्षा सूत्र बांधा। संस्था द्वारा किए जा रहे समाज सुधार की गतिविधियों से अवगत कराया। संस्था के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू आने का निमंत्रण दिया।
बी के कृष्णा दीदी ने बताया ब्रह्माकुमारी संस्था समाज में बुराइयों को दूर करने के लिए विगत 87 बरस से अपनी सेवाएं निःशुल्क रूप से दे रहा है। इस संसार में सभी का रक्षक विश्व कल्याणकारी शिव पिता परमात्मा है। उसी का यादगार पर्व रक्षाबंधन मनाया जाता है।

Spread the love