प्रसूता के लिए रक्तदाता ने किया रक्तदान

Uncategorized


मथुरा। एक प्रसूता महिला को ब्लड की जरूरत पड़ी तो परिजनों ने रक्तदाता फाउंडेशन से संपर्क किया। स्वैच्छिक रक्तदाता ने ब्लड बैंक जाकर रक्तदान किया।
एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती मरीज काजल को चिकित्सक ने ब्लड की जरूरत बताई। मरीज के तीमारदार राहुल ने बताया कि हम फरह के पास सलेमपुर के निवासी हैं और नाथ परिवार से है। भिक्षा मांग कर गुजारा करते है,परिवार में किसी का ब्लड ग्रुप मैच नहीं हो रहा है। रक्तदाता संस्था के डोनर आशीष के द्वारा यह जानकारी संस्थापक अमित गोयल को दी। उन्होंने बृजवासी ब्लड बैंक के प्रभारी शुभम को मरीज के बारे अवगत कराया। शुभम द्वारा तत्काल ब्लड बैंक के ही सदस्य आकाश से बात की। आकाश के द्वारा इस केस में स्वयं प्लेटलेट्स डोनेशन करने की इच्छा जाहिर की और मरीज की मदद की। परिवारजनों ने रक्तदाता आकाश और संस्था अमित का आभार जताया और धन्यवाद किया।
फोटो–ब्लड बैंक में प्रसूता महिला के लिए रक्तदान करते आकाश। साथ हैं रक्तदाता फाउंडेशन के संस्थापक अमित गोयल

Spread the love