मथुरा । रक्तदाता फाउंडेशन की तत्त्वावधान में रेतिया बाजार स्थित श्याम लाल मदन लाल अग्रवाल धर्मशाला में 106 रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।

शिविर का शुभारंभ चेयरमैन राया राजकुमार अग्रवाल ,प्रतुल जंगल, भूपेश अग्रवाल अमित गोयल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया ।
भूपेश अग्रवाल ने बताया रक्तदाता फाउंडेशन राया से प्रारंभ हुई संस्था ने पूरे प्रदेश में हमारे नगर का नाम रोशन किया है जिसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है ।
प्रतुल गंगल ने बताया संस्था के द्वारा समय-समय रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं सभी सहयोगियों का आभार जताया ।
अमित गोयल ने बताया शिविर में कुल 50 यूनिट में रक्तदान हुआ,जो थैलीसीमिया पीड़ित , कैंसर पीड़ित आदि मरीजों के काम आयेगा ।, शिविर मसानी स्थित बृजवासी ब्लड बैंक मथुरा के सहयोग से आयोजित किया गया है ।
नीतीश पाठक एवं अभिषेक शर्मा ने शिविर में आए हुए सभी अतिथियों का अभिनंदन किया एवं रक्तवीर को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया ।
भोले रावत, नितिन अग्रवाल, नितेश पाठक, जगदीश चौधरी, जीतू, संजय वर्मा, ca नितिन, नितिन मलिक,हेमंत कश्यप आदि ने शिविर में रक्तदान किया ।
दिवाकर अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, काव्यांश शर्मा, जीतू वर्मा, संदीप सक्सेना, योगेश गोयल , गौरव अग्रवाल आदि शिविर में उपस्थित रहे ।