
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी अपना 46 वां स्थापना दिवस मना रही है। 6 अप्रैल 1980 को हुई पार्टी की स्थापना के बाद से भाजपा ने भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है। इस दिन को लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, और देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उसी श्रृंखला में पुष्पांजलि स्थित भाजपा जिला कार्यालय में स्थापना दिवस के अवसर पर दोपहर 12:15 बजे जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव पूर्व ऊर्जा मंत्री वर्तमान विधायक श्रीकांत शर्मा महापौर विनोद अग्रवाल विधायक मेघश्याम ठाकुर पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर ने पार्टी का ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात
भा.ज.पा. के स्थापना दिवस पर जिला अध्यक्ष निर्भय पांडेय महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। स्थापना दिवस पर पत्रकार वार्ता आयोजित हुई। वहीं पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने भाजपा के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल 1980 को जनसंघ का भारतीय जनता पार्टी में विलय हुआ। पार्टी के प्रथम अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी बने। पांडेय ने कहा कि भाजपा, जनसंघ के संस्थापक स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अखंड भारत के विचार और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर चल रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है। पार्टी के संस्थापक सदस्यों के सपनों को साकार किया जा रहा है। वहीं महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने बतायाकि हमारे लिए गौरव की बात है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी की स्थापना दिवस मना रहे हैं, 6 अप्रैल 1980 से यात्रा शुरू हुई थी, आज 6 अप्रैल 2025 है. करोड़ कार्यकर्ता और समर्थ कौन है, जिस दिन की कल्पना की थी, वह आज दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसे पूरा किया. पूरे हिंदुस्तान के हर क्षेत्र में हमारा प्रभाव है. लगातार भाजपा पार्टी कीर्तिमान स्थापित कर रही है जो मिला है वह पड़ाव है और लक्ष्य वेदना अभी भी बाकी प्रत्येक कार्यकर्ता जो भाजपा का अंग बनकर लगातार समाज सेवा निर्माण सेवा में लगे हुए हैं. उन्हें भाजपा स्थापना दिवस की में पहले बधाई देता हूं. हमने हमेशा देश प्रथम पार्टी देते और अपने आप को आखिरी में रखा. देश हमारे लिए हमेशा प्रथम रहा है. और आगे भी रहेगा.

वहीं मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया
कि पार्टी के स्थापना सप्ताह के तहत 7 से 13 अप्रैल तक मंडल एवं बूथ स्तर पर कई कार्यक्रम होंगे। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया है कि वे अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाएं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करें। वहीं मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया महानगर के होली गेट मंडल ने स्थापना दिवस पर जुबली पार्क स्थित भाजपा कार्यालय पर मंडल के पूर्व अध्यक्ष लोकेश तायल के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने झंडारोहण किया। वहीं उन्होंने बताया महानगर अध्यक्ष राजू यादव के साथ सभी कार्यकर्ताओं में हवन किया।
इस अवसर पर एमएससी ठाकुर ओम प्रकाश सिंह पूर्व महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल मुकेश खंडेलवाल कार्यक्रम संयोजक संजय शर्मा सहसंयोजक कुंज बिहारी चतुर्वेदी रामकिशन पाठक अंकुर गुप्ता प्रमोद बंसल हरिओम शर्मा जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी सह मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा विजय शर्मा नितिन चतुर्वेदी महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष पूजा चौधरी महानगर युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष यज्ञदत्त कौशिक मंडल अध्यक्ष नितिन कौशिक जितेंद्र वार्ष्णेय हाकिम सिंह टीकू राघव करतार सिंह लोकेश निषाद कान्हा आदि मौजूद थे