मथुरा। शनिवार सुबह उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय एवं सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा का वृंदावन कट पर महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा चांदी का मुकुट पहनकर केंद्रीय मंत्री का अभिवादन किया गया। वहां से वह बांके बिहारी मंदिर पहुंचे और दर्शन किये। वह लोधी समाज के कार्यक्रम में शिरकत करने मथुरा आये।
वृंदावन कट पर स्वागत करने वालों में भाजपा के महानगर महामंत्री राजू यादव, सुनील चतुर्वेदी, महानगर उपाध्यक्ष अवधेश उपाध्याय, पूर्व महामंत्री संजय शर्मा, राहुल राजावत, योगेश द्विवेदी, भीम लोधी, निर्भय राजपूत, मनोज राजपूत, राजेन्द्र पटेल, पंकज शर्मा आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।