संस्कृति विश्वविद्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

Uncategorized

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का मथुरा आगमन पर संस्कृति विश्विद्यालय में जोरदार स्वागत किया गया।
शनिवार दोपहर को भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का काफिला संस्कृति विश्वविद्यालय के समक्ष पहुंचा। यहां उनके आगमन का प्रतीक्षा कर रहीं भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय संयोजक डा श्रीमती मीनाक्षी शर्मा और उनके समर्थकों की बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का जोरदार स्वागत, सम्मान किया। डॉ मीनाक्षी शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष को दुशाला ओढ़ाकर और गुलदस्ता भेंट कर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आप जैसे युवा हृदय सम्राट के चयन किए जाने से युवा कार्यकर्ताओं में जोश की लहर छा गई है। इस दौरान पंकज चौधरी जिंदाबाद के नारों से सारा माहौल गुंजायमान हो रहा था।इस अवसर पर ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, क्षेत्रीय मंत्री रजनीश त्यागी, जिला अध्यक्ष आदरणीय निर्भय पांडेय, क्षेत्रीय सह-संयोजक (शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ) राम प्रताप सिंह जी तथा समस्त कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Spread the love