भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव बोले – चौपाल ही हमारी जनसंघर्ष की जड़, महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा – डॉ. मुखर्जी का बलिदान आज भी प्रेरणा

Uncategorized

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा महानगर के 874 बूथों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी माल्यार्पण कर 156 शक्तिकेन्द्रों पर सुना गया प्रधानमंत्री मोदी के 123 वें एपिसोड मन की बात कार्यक्रम। वहीं कृष्णा नगर मंडल अंतर्गत आजमपुर शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 86 पर भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने गांव की चौपाल में पहुंचकर स्थानीय जनता की समस्याएं सुनीं और केंद्र सरकार की योजनाओं पर संवाद किया।कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के सपूत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। इसके उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित मन की बात कार्यक्रम को ग्रामीणों के साथ सुनते हुए महानगर अध्यक्ष ने सभी से मोदी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने कहा
गांव की चौपाल भाजपा की आत्मा है। यहीं से जनसंघर्ष की जड़ें निकलीं और यहीं से मोदी जी का ‘विकसित भारत’ का सपना साकार होगा। बूथ ही चुनाव का आधार है, और हम प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ मिलकर जनता के विश्वास को जीतने का संकल्प लेते हैं।
कार्यक्रम पश्चात बूथ संख्या 86 पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर महानगर मंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी पार्षद अंकुर गुर्जर बृजेश अहेरिया महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा मंडल अध्यक्ष अनीश वर्मा मनोज सौरोठ सेक्टर संयोजक विनोद पांडे बूथ अध्यक्ष अतुल गुर्जर अध्यक्ष विकास सोनी, विष्णु पांडेय अंकित प्रजापति रोहित रावल पार्षद अंकुर गुर्जर तथा बृजेश अहेरिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि बूथ संख्या 83 पर महापौर विनोद अग्रवाल ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वहीं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया
भारत के एकता और अखंडता के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिस प्रकार से अपने प्राणों का बलिदान दिया, वह इतिहास का अमर अध्याय है। वहीं उन्होंने कहा आज भी हर राष्ट्रभक्त के हृदय में गूंजता है। डॉ. मुखर्जी के विचार हमें यह सिखाते हैं कि राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का संकल्प होना चाहिए। हमें उनके विचारों को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाना है। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प में डॉ. मुखर्जी के विचारों की छाया स्पष्ट दिखती है। आज बूथ स्तर पर हो रहे वृक्षारोपण और ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रम सामाजिक चेतना और संगठन की जड़ें मजबूत कर रहे हैं।
इस अवसर पर बृज क्षेत्र विधि प्रकोष्ठ संयोजक रामकिशन पाठक, महापौर प्रतिनिधि अंकुर अग्रवाल, बूथ अध्यक्ष बब्लू और प्रमोद बंसल की उपस्थिति रही। वहीं मीडिया
श्याम शर्मा ने बताया कि भाजपा महानगर संगठन द्वारा 156 शक्ति केंद्रों के 874 बूथों पर एक साथ वृक्षारोपण किया गया तथा सभी 156 शक्ति केंद्रों पर मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण कराया गया। यह आयोजन संगठनात्मक सक्रियता और सामाजिक सहभागिता का प्रमाण है।

Spread the love

13 thoughts on “भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव बोले – चौपाल ही हमारी जनसंघर्ष की जड़, महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा – डॉ. मुखर्जी का बलिदान आज भी प्रेरणा

Comments are closed.