भाजपा ने मनाया विभाजन विभीषिका दिवस, कांग्रेस पर बरसे भाजपाई

Uncategorized

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा 14 अगस्त विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भाजपा शहर कार्यालय में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसके पश्चात् कार्यालय से होली गेट तक मौन जुलूस निकाला गया।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह तथा मथुरा-वृंदावन महापौर विनोद अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

डॉ. बबीता सिंह ने कहा
14 अगस्त 1947 का दिन भारतीय इतिहास का सबसे काला अध्याय है। इस दिन देश के करोड़ों लोगों को अपने घर, खेत, रोजगार, और अपनों को छोड़कर शरणार्थी बनना पड़ा। लाखों निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवाई, अनगिनत महिलाएँ अस्मिता की पीड़ा झेलती रहीं और लाखों बच्चे अनाथ हो गए। यह त्रासदी केवल एक राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं की सबसे बड़ी हार थी। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि यह विभाजन सिर्फ भूभाग का नहीं, बल्कि दिलों का भी हुआ था। आज जब हम स्वतंत्र और अखंड भारत में जी रहे हैं, तो यह हमारा कर्तव्य है कि हम उन बलिदानियों की स्मृति को जीवित रखें और देश की एकता, अखंडता एवं गरिमा की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहें।
महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि यह दिवस हमें उन शहीदों और पीड़ित परिवारों की याद दिलाता है जिन्होंने देश के विभाजन की भीषण त्रासदी झेली।भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस की नीतियों और कमजोर नेतृत्व के कारण देश को विभाजन का दंश झेलना पड़ा, जिसके घाव आज भी ताजे हैं। वहीं मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया संगोष्ठी के बाद मौन जुलूस में कार्यकर्ताओं ने विभाजन की पीड़ा को स्मरण करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। महानगर मंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी ने किया।

इस अवसर पर पूर्व महापौर मुकेश आर्य बंधु पूर्व मंत्री रविकांत का , पिछड़ा वर्ग आयोग के राष्ट्रीय सदस्य भुवन भूषण कमल,बाल संरक्षक आयोग के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा , पूर्व जिला अध्यक्ष डीपी गोयल पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हीरा सिंह कुंतल , पूर्व ब्लाक प्रमुख पन्नालाल गौतम ,सहकारी बैंक के अध्यक्ष निरंजन सिंह धनकर , पूर्व महामंत्री संजय शर्मा ,विधि प्रकोष्ठ संयोजक रामकिशन पाठक अभी अभियान संयोजक चंद्रपाल कुंतल ,हरिओम शर्मा , मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा,विजय शर्मा, पवन हिंडोल,दीपा अग्रवाल, ममता भारद्वाज , सोनू गौड़,राधा सिंह, पार्षद हनुमान गुर्जर, पार्षद तरुण सैनी, पार्षद अंकुर गुर्जर, रामदास चतुर्वेदी, योगेश आवा,राजेंद्र पटेल एवं सभी मंडल अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता आदि मौजूद थे

Spread the love

13 thoughts on “भाजपा ने मनाया विभाजन विभीषिका दिवस, कांग्रेस पर बरसे भाजपाई

  1. Pingback: best price xifaxan

Comments are closed.