मथुरा। बीती रात रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में एक महिला की डिलिवरी होने आयी और उसे जभी ओ पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता हुई।
इस समय समस्त मथुरा जिले में रक्त की विशेष कमी है। इसी समस्या को देखते हुए ये केस वृंदावन कोऑर्डिनेटर गोबिंद खंडेलवाल के पास आया और उन्होंने बिना देर किए हुए अस्पताल जा कर अपना रक्तदान किया।
गोविंद ने बताया कि आज उनके बेटे का जन्मदिन है और इससे अच्छा तरीका जन्मदिन मनाने का क्या होता। अगर मेरे रक्त से किसी की जान बच जाए तो इसे मैं खुद का सौभाग्य समझूंगा
रक्तदाता फाउंडेशन के संस्थापक अमित गोयल ने गोबिंद के इस नेक काम सरहाना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।