भारत रत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी को किया याद, बीएसए कार्यालय में आयोजित हुआ जयंती कार्यक्रम, बीएसए ने कविता के माध्यम से किया याद

Uncategorized


मथुरा। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती/ जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बीएसए रतन कीर्ति के द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति द्वारा पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की एक प्रेरणादायी कविता के माध्यम से अपनी संवेदनाएं व्यक्त की गईं।


कहा कि ना हार में, ना जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं। कर्तव्य पथ पर जो मिला, ये भी सही, वो भी सही। वरदान नहीं मांगूंगा,हो चाहे जो, हार नहीं मानूंगा। कविता के माध्यम से उन्होंने पूर्व पीएम अटल बिहारी के दृढ़ संकल्प, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण को स्मरण किया।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक अतुल पाठक, विक्रान्त कुमार, नवीन चौधरी, राहुल कुमार,अशीष भदौरिया,नरेन्द्र कुमार, शक्ति सिंह, सहायक लिपिक शशि शर्मा, एमआईएस इंचार्ज अंजुल शर्मा, जिला व्यायाम शिक्षक प्रभुकांत उपाध्याय, कैलाश शर्मा, कृष्ण मुरारी, सोनी मित्तल, मोनेन्द्र वर्मा, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे l

Spread the love