सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में श्री बाँके बिहारी जी के भव्य व दिव्य कॉरिडोर का निर्माण कार्य शीघ्र से शीघ्र प्रारम्भ करने की अपेक्षा बार एसोसिएशन द्वारा की गई है
अधिवक्तागणों ने जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को कॉरिडोर निर्माण हेतु दिया ज्ञापन
मथुरा । बार एसोसिएशन मथुरा के अधिवक्तागणों ने जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को कॉरिडोर निर्माण हेतु दिया ज्ञापन। अध्यक्ष बार एसोसिएशन मथुरा एडवोकेट प्रदीप कुमार शर्मा एवं सचिव बार एसोसिएशन मथुरा एडवोकेट शिवकुमार लवानिया ने अवगत कराया है कि बार एसोसिएशन मथुरा की कार्यकारिणी में पारित प्रस्ताव के अनुसार बार एसोसिएशन मथुरा के समस्त अधिवक्तागणों की मांग है कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अराध्य ठाकुर श्री बाँके बिहारी जी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्वालुओं, दर्शनार्थियों व समय की मांग को देखते हुए तथा वहाँ सेवा पूजा कर रहे पुरोहितों के हितों को दृष्टिगत रखते हुए ठाकुर श्री बाँके बिहारी जी के भव्य व दिव्य कॉरिडोर का निर्माण कार्य शीघ्र से शीघ्र प्रारम्भ करने की अपेक्षा बार एसोसिएशन मथुरा द्वारा की गई है। बार एसोसिएशन मथुरा के अधिवक्ताओं द्वारा जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को कॉरिडोर निर्माण हेतु दिया समर्थन पत्र।
12 thoughts on “बार एसोसिएशन ने किया श्री बांकेबिहारी जी कॉरिडोर निर्माण का समर्थन”
Comments are closed.