मथुरा। अन्नपूर्णा फाउंडेशन मथुरा द्वारा जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र बांटने का सिलसिला लगातार जारी है फाउंडेशन द्वारा मथुरा शहर में जरूरतमद, असहाए एवं गरीबों को कंबल, स्वेटर, टोपा, मौजा प्रदान किए गए । जिससे इस कड़कड़ाती ठंड में फुटपाथ के सहारे या खुले आसमान में सोते हुए लोगों को ठंड से बचाया जा सके ।
फाउंडेशन के राहुल अग्रवाल ने बताया कि अन्नपूर्णा फाऊंडेशन द्वारा भुतेश्वर रोड पर वस्त्रपूर्णा कार्यलय जरुरतमंद लोगो के लिये खोला हुआ है जहां से कोई भी जरूरतमंद एवं गरीब व्यक्ति अपने लिए गर्म वस्त्र नि:शुल्क ले भी सकता है।
वस्त्र पूर्णा प्रकल्प को देख रहे संस्था के अशोक अग्रवाल ने मथुरा वासियों से अपील की है आपके यहां जो भी गर्म वस्त्र उपयोग में नहीं आते या पुराने हो चुके हैं उन वस्तुओं को आप वस्त्रपूर्णा कार्यालय, भुतेश्वर रोड पर जमा करा सकते हैं संस्था द्वारा उन वस्तुओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा दिया जाता है । दूसरे दिन वस्त्र वितरण में भरत अग्रवाल अग्रवाल , राहुल अग्रवाल ,मुकेश गुप्ता, गौरव गोयल, केतन गुप्ता, अशोक अग्रवाल, अखिल गर्ग, जितेंद्र माहेश्वरी, पीयूष अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।
