चौक बाजार में हुआ भरत मिलाप, चारों भाइयों का भाव पूर्ण मिलन
भरतानुज लछिमन पुनि भेंटे । दुसह बिरह संभव दुख मेटे ।।
सीता चरन भरत सिरु नाव ।।
मथुरा। श्री रामलीला सभा, मथुरा के तत्वावधान में चौक बाजार में भरत मिलाप का आयोजन हुआ ।
चित्रकूट से पुष्पक विमान में प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण व जानकी की सबारी मसानी, कच्ची सड़क, गुड़हाई बाजार होती हुई चौक बाजार पहुँची। वही दूसरी और भरत व शत्रुघ्न की सवारी विकास मार्केट से होलीगेट, छत्ता बाजार, विश्राम बाजार, स्वामी घाट होते हुये चौक बाजार पहुँची ।
वहाँ चारों भाइयों का भाव पूर्ण मिलन हुआ एवं भरत मिलाप की लीला का मंचन चौक बाजार में बनाये गए मंच पर हुआ ।
मिलाप के बाद, राम, जानकी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न व हनुमानजी की सवारी के साथ रामेश्वरम की स्थापना, विराट हनुमानजी, रावण मेघनाथ कुम्भकरण ब्रह्मा से वरदान मांगते हुए एवं सम्पूर्ण वानर सेना की सहित अनेकानेक झंकियों के साथ डोरी बाजार, स्वामी घाट, छत्ता बाजार होली गेट होती हुयी श्री रमण बिहारी मन्दिर काष्र्णि आश्रम रंगेश्वर पहुँची । वहाँ काष्र्णि गुरू शरणानन्द महाराज एवं संतों ने भाव से स्वरूपों को प्रसाद ग्रहण कराया ।
तत्पश्चात सवारी कोतवाली रोड, भरतपुर गेट, घीया मण्डी, मण्डी रामदास होती हुई श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर पहुँच कर सम्पन्न हुई।
इस अवसर गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, रविकान्त गर्ग, जयन्ती प्रसाद अग्रवाल, जुगल किशोर अग्रवाल, नन्द किशोर अग्रवाल, मूलचन्द गर्ग, प्रदीप सर्राफ पी.के., विजय किरोड़ी, शैलेश अग्रवाल सर्राफ, अजय मास्टर, विनोद सर्राफ, पं0 शशांक पाठक, नगेन्द्र मोहन मित्तल, प्रदीप गोस्वामी, शैलेन्द्र हकीम, संजय बिजली, विनोद सर्राफ, अजय सर्राफ,सर्वेश शर्मा, हिमांशू सूतिया, अनूप टैण्ट, उमेश कुमार, मदन मोहन श्रीवास्तव, पं. अमित भारद्वाज, विष्णु शर्मा, रमेश किस्सो, अंकुर गर्ग, आनन्द शर्मा ,मयंक शर्मा आदि प्रमुख थे ।
04 अक्टूबर को श्रीकृष्ण जन्म स्थान लीला मंच पर रात्रि 8 बजे श्री राम राज्याभिषेक की लीला होगी।