
मथुरा। अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन(पंजी) के अध्यक्ष श्री राज कुमार मित्तल द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले,विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से निस्वार्थ सेवाभावी, रक्तदाता फ़ाउंडेशन के संस्थापक अमित गोयल को उत्तर प्रदेश राजकीय इकाई का ब्लड प्रकोष्ठ संजोयक मनोनीत किया हैं। इनके मनोनयन पर राष्ट्रीय संयोजक श्री अजयकांत गर्ग ने बधाई दी एवं बताया कि समाज को ऐसे सेवभाव की आवश्यकता हैं।
बधाई देने वालों में संजीव सारस्वत(सद्भावना ब्लड बैंक),अमित भारद्वाज(कल्याण ब्लड बैंक),शान्तनु जी(रोटरी ब्लड बेंक),यतेंद्र फ़ौजदार,कुशल अग्रवाल,शुभम अग्रवाल,गोविंद खंडेलवाल,गोपाल खंडेलवाल,राहुल अग्रवाल,योगेश गोयल,सजल अग्रवाल, गौरव अग्रवालआदि शामिल रहे।