मथुरा। वर्तमान में मथुरा-वृंदावन मार्ग पर बिजली विभाग द्वारा सुधार कार्य कराया जा रहा है। इस कारण मंगलवार सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक बिरला मंदिर फीडर क्षेत्र, दोपहर एक बजे से 2.30 बजे तक 33 केवी बिजलीघर क्षेत्र एवं दोपहर 3.30 बजे से शाम पांच बजे तक गऊघाट फीडर क्षेत्र की सप्लाई बाधित रहेगी। एसडीओ मसानी विकास शर्मा के अनुसार डेढ़ घंटे आकाशवाणी बिजलीघर से पोषित क्षेत्रों की सप्लाई बाधित रहेगी। दो अन्य फीडर क्षेत्रों में कार्य के चलते सप्लाई प्रभावित रहेगी। उपभोक्ताओं से सहयेाग की अपील की है।