-3 अप्रैल को हुई सड़क दुर्घटना अनिल की मौत के बाद पुत्र सौरभ ने भी तोड़ आज दम

हाथरस। 3 अप्रैल को चंदौसी से हाथरस लौटते वक्त हुई सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए अनिल गुप्ता के बाद बृहस्पतिवार को उनके 22 वर्षिय पुत्र सौरभ ने भी उपचार के दौरान अलीगढ़ में दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ रोड स्थित मंडीसमिति स्थित 3 बी सत्यनारायण एंड कंपनी के स्वामी अनिल गुप्ता (अन्नूलाला) पुत्र बाबूलाल गुप्ता ‘पदूवाले’ उम्र 48 वर्ष की पुत्री की 23 अप्रैल की शादी है। वह अपने 22 वर्षिय पुत्र सौरभ गुप्ता ‘पदूवालों’ के साथ शादी के निमंत्रण देने निकले थे। बताते 3 अप्रैल को जब वह कार्ड बांट कर चंदौसी से हाथरस की ओर लौट रहे थे तो अनूपशहर के पास अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड गया और कार एक जोरदार धमाके के साथ एक पेड़ से जा टकराई थी। घटना के बाद मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गये थे और दोनों पिता-पुत्र को उपचार के लिए अलीगढ़ के वरुण ट्रामासेंटर ले जाया गया था। जहां पर चिकित्सकों ने अनिल गुप्ता ‘पदूवालों’ को मृत घोषित कर दिया था, लेकिन 22 वर्षिय सौरभ को भर्ती कर लिया था। बृहस्पतिवार को सौरभ ने भी करीब दस बजे उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस सूचना की जानकारी होते ही दिवंगतों के आवास पर लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गया था और परिवार की महिलाओं में कोहराम मचा हुआ था। समाचार लिखे जाने तक सौरभ के शव को हाथरस लाये जाने का लोग इंतजार कर रहे थे।