हरियाली तीज पर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Uncategorized

मथुरा । मंदिर ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज वृंदावन के प्रबंधक ने दिनांक 24 जुलाई हरियाली अमावस्या से 27 जुलाई दिन रविवार हरियाली तीज मेला तक के अवसर पर मन्दिर परिसर एवं गलियों सहित समूचे वृन्दावन में भारी भीड़ ‌के दबाव को देखते हुए सभी श्रृद्धालुओं से निवेदन किया है कि वे उक्त दिनांक में अपने अराध्य श्री बांके बिहारी जी महाराज के दर्शन हेतु मंदिर आते समय निम्न बातों का विशेष ध्यान रखें।

सभी बाहर से आने वाले दर्शनार्थीगणों से अनुरोध है कि वे वृन्दावन आने से पूर्व समाचार पत्रों एवं भीड़ की मीडिया के माध्यम से स्थिति का आंकलन कर वृन्दावन पधारें। यदि भीड़ अधिक है तो भीड़ का हिस्सा बनने से बचे।

हरियाली अमावस्या एवं हरियाली तीज, स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, श्री कृष्ण जन्माष्टमी इत्यादि मुख्य त्योहारों पर भी बहुत अत्यधिक भीड़ रहती है। अतः अत्याधिक भीड होने पर प्रोग्राम आगामी दिनांकों, जब भीड़ ना हो तब बनाए।

ठाकुर जी महाराज के दर्शनार्थ आने वाले श्रृद्धालु प्रमुख त्यौहारों, शनिवार, रविवार एवं राजकीय अवकाश वाले दिनों में भी भीड़ का आंकलन कर वृन्दावन आए।

दर्शनार्थीगण मंदिर प्रबंधन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा बनाए गए एकल मार्गीय रूट चार्ट एवं नियमों का पालन करें। पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लगातार की जा रही अनाउंसमेंट / सूचना को ध्यान पूर्वक सुने एवं उसका पालन करें।

भीड़ के समय वृद्ध, दिव्यांगजन, छोटे बच्चों एवं बीमार व्यक्तियों व श्वास सम्बन्धी रोगी व्यक्ति मंदिर परिसर में ना आए। खाली पेट ना आए।

मन्दिर आते समय श्रृद्धालु किसी भी प्रकार का कीमती सामान/आभूषण अधिक नगदी अपने साथ न लाए।

सभी श्रृद्धालु कृपया मंदिर में प्रवेश निकास हेतु निर्धारित प्रवेश एवं निकास मार्ग का ही प्रयोग करें तथा एकल मार्गी व्यवस्था अनुसार दर्शन कर शीघ्र अपने गंतव्य को प्रस्थान करें जिससे पीछे से आने वाले अन्य दर्शनार्थियों को दर्शन का पर्याप्त लाभ मिल सके, मंदिर में अनावश्यक रूप से खड़े ना रहें।

मंदिर परिसर के पास जूता चप्पल रखने की कोई व्यवस्था नहीं है कृपया मंदिर में जूता-चप्पल पहनकर न आए। जूता चप्पल रखने की व्यवस्था विद्यापीठ चौराहा, गौतम पाड़ा, जुगल घाट, जादौन कार पार्किंग, हरि निकुंज चौराहा पर बनाए गए जूता घर में की गई है, इस लिए जूता चप्पल, निर्धारित जूता घर में उतारे अथवा होटल, गाड़ी में उतार कर आए अथवा नंगे पाँव आए। असुविधा से बचे।

जेबकतरों, चैनकतरों व मोबाइल चोरों से सतर्क / सावधान रहें ।

वृद्धों व बच्चों की जेब में नाम पता व फोन नम्बर की पर्ची अवश्य लिखकर रखें ताकि किसी भी परिजन के बिछड़ने पर आपको सूचित किया जा सके।

किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा वस्तु की सूचना अपने पास खड़े सुरक्षा कर्मचारी अथवा पुलिस कर्मचारी को अवश्य दें।

दर्शनार्थीगणों की सुविधार्थ खोया पाया केन्द्र मंदिर कार्यालय एवं बिहारी जी पुलिस चौकी पर बनाया गया है।

समुचित आवागमन हेतु रास्ते में खड़े होकर सेल्फी ना खींचे एवं मार्ग अवरूद्ध ना करें। व्यवस्था बनाने में आप सभी दर्शनार्थीगणों का सहयोग सादर अपेक्षित है। कृपया व्यवस्था बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। चलायमान रहें।

समुचित एवं सुव्यवस्थित दर्शन व्यवस्था बनाए रखने में आप सभी दर्शनार्थीगणों का सहयोग सादर प्रार्थनीय है। सभी दर्शनार्थीगण समुचित दर्शन व्यवस्था बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।

Spread the love

13 thoughts on “हरियाली तीज पर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Comments are closed.