मथुरा । व्यासजी पर कथित टिप्पणी व अनर्गल प्रलाप करने वालों के प्रति निंदा प्रस्ताव पारित , आध्यात्मिक गुरुओं की महत्ता वेद व्यास से ब्रज मण्डल के विद्वानों की अग्रणी संस्था श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति के तत्वावधान में मथुरापुरी स्थित महर्षि वेद व्यास की पौराणिक तपस्थली कृष्णग़ंगा घाट स्थित वेद व्यास मंदिर पर आदिगुरु महर्षि वेद व्यास प्रादुर्भाव समारोह का आयोजन विगत अनेक वर्षों की भांति परंपरागत रूप से मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम वेद मंत्रों के मंत्रोच्चारण के मध्य, विद्वतजन, पांडित्यजन व आध्यात्मिक गुरुजनों ने आदिगुरु का चरणाभिषेक कर पूजन अर्चन किया गया, तदोपरांत समिति संस्थापक पंडित अमित भारद्वाज, अध्यक्ष पंडित शशांक पाठक, आचार्य रमाकांत गोस्वामी व स्मारक समिति के योगेश आवा , संयोजक आचार्य शिवओम गौड़ शास्त्री ने मंगल दीप प्रज्ज्वलित कर समिति संस्थापक पंडित अमित भारद्वाज की अध्यक्षता में विद्वत संगोष्ठी का आयोजन हुआ । संगोष्ठी में व्यासजी के जीवन दर्शन पर विद्वानों ने प्रकाश डाला । इस अवसर पर ब्रज भक्त व समारोह के सलाहकार आचार्य रमाकांत गोस्वामी ने कुमार विश्वास व संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के कुलपति व काशी विद्वत परिषद के महामंत्री द्वारा सनातन धर्म के सूत्रधार व्यासजी के संदर्भ में कथित टिप्पणी व अनर्गल प्रलाप के अशोभनीय कृत्य पर निंदा प्रस्ताव पारित किया जिसका उपस्थित समस्त विद्वानों व धर्मगुरुओं द्वारा सहमति प्रदान प्रदान कर भर्त्सना की गई । विद्वानों ने कहा कि जिसने सनातन धर्म की नींव रखी उसके प्रति इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। समारोह में ब्रजमंडल के 11 विद्वानों डा. हरिमोहन गोस्वामी, संत निर्मलदास महाराज, आचार्य अनिल स्वामी, नवीन गोस्वामी, पं. सुरेश चंद्र शास्त्री, महंत रामकृष्ण दास महाराज, गिरीश शास्त्री, महामंडलेश्वर नवलगिरी महाराज आदि को अध्यात्म भूषण की उपाधि से दुशाला ओढ़ाकर व सम्मान पत्र प्रदान कर अध्यात्म भूषण की उपाधि से अलंकृत किया गया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से आचार्य विष्णुशरण भारद्वाज, आचार्य नंदकिशोर, बलराम आचार्य हरिशंकर शास्त्री , राधावल्लभ शास्री लालजीभाई शास्त्री , मुरारीलाल उपाध्याय, यज्ञदत्त शास्त्री महेंद्रदत्त आचार्य, पंकज शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा आदि सहित ब्रजमंडल के संत, महंत व विद्वतजन उपस्थित हुए।
[08/07, 3:34 pm] Pt Amit Bhardwaj: आचार्य अमर बिहारी पाठक व आचार्य राजू भैया नाम जोड़ने की कृपा करें। धन्यवाद
13 thoughts on “आदिगुरु महर्षि वेद व्यास समारोह में 11 धर्म गुरुओं को किया “अध्यात्म भूषण” की उपाधि से अलंकृत, पौराणिक तपस्थली पर चरणाभिषेक, पूजन व संगोष्ठी”
Comments are closed.