
मथुरा। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के लिए सीएमओ ने स्वास्थ्य अफसरों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया है। चार्ज बदलने से सीएमओ कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।
कोरोना काल में सेवाओं में सुधार एवं गति लाने के लिए सीएमओ डा.रचना गुप्ता ने सैंपलिंग के नोडल एसीएमओ डा.देवेन्द्र अग्रवाल को एनएचएम की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। डा.करीब अख्तर कुरैशी को डिप्टी सीएमओ एनएचएम बनाया गया है। एनएचएम का कार्य देख रहे एसीएमओ डा.दिलीप कुमार को एनसीडी की जिम्मेदारी दी है। सैंपलिंग का नोडल डा.चित्रेश निर्मल को बनाया गया है। डा.चित्रेश को पीसीपीएनडीटी का कार्य भी सौंपा गया है।

डाक्टर मुनीष पौरूष को जिला सर्विलांस अधिकारी के साथ-साथ हॉस्पिटल-पैथोलॉजी रजिस्टेशन का कार्य दिया गया है। डीपीएम संजय को निर्देशित किया है कि वह अपने कार्यालय मेंे बैठकर कार्य करें। हाल ही में बदले गए स्वास्थ्य अफसरों के कार्य क्षेत्रों को कार्यालय में इसकी चर्चा हो रहीं हैं। पूर्व में भी सीएमओ द्वारा अन्य चिकित्सकों के स्थानान्तरण किए थे। संभावना व्यक्त की जा रही है सुधार लाने को जल्द अन्य के कार्य क्षेत्र बदले जा सकते हैं।

–