पिंटू उपाध्याय
कोसीकलां । कृष्णा बिहार कालोनी मे एक ही समुदाय के दो पक्षों मे बाईक टकराने से झगड़ा हो गया जिसको लेकर आज लगभग तीन बजे दर्जन भर युवा लाठी डंडे लेकर उमर के घर पहुंच गए । जहाँ पर विकलांग उमर ओर उसके बेटे पर जाते ही लाठी डंडो से टूट पड़े। जिसमें उमर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में ही उमर ने दम तोड़ दिया । घटना की सूचना मिलती ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने उमर का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश मे जुटी है ।
13 thoughts on “लाठी डंडों से पीट पीटकर व्यक्ति की हत्या”
Comments are closed.