
प्रतियोगिताएं 15 से 18 मार्च तक होंगी
मथुरा। नववर्ष मेला समिति के तत्वावधान में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा संवत् 2083 की पूर्व संध्या पर 18 मार्च को आयोजित विशाल नववर्ष मेला की विभिन्न प्रतियोगिताएं 15 से 18 मार्च तक सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर, कृष्णचंद्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और सेठ बी०एन० पोद्दार इंटर कॉलेज में आयोजित होगी। प्रतियोगिताओं में विजयी प्रथम, द्वितीय और तृतीय प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिताओं में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई देगी।
नववर्ष मेला समिति प्रतियोगिता विभाग की सोमवार को देर सायं सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर में आयोजित बैठक में मेला महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि चैत्रशुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् 2083 की पूर्व संध्या पर 18 मार्च को नववर्ष मेला समिति द्वारा विभिन्न आकर्षणों से युक्त मथुरा का परम्परागत विशाल नववर्ष मेला सेठ बी०एन० पोद्दार इण्टर कॉलेज के मैदान में आयोजित होगा। मेला मंत्री एवं प्रतियोगिता प्रभारी डॉ० दीपा अग्रवाल ने बताया कि 15 मार्च को सरस्वती शिशु मन्दिर दीनदयाल नगर में मेंहदी, पोस्टर बनाओ एवं रंग भरो प्रतियोगिताएं होंगी, 17 मार्च को कृष्णचंद्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज माधव कुंज में सामान्य ज्ञान और निबंध प्रतियोगिता और 18 मार्च को मेला स्थल सेठ बी०एन० पोद्दार इंटर कॉलेज में रंगोली, रूप सज्जा, सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता एवं एकल नृत्य प्रतियोगिताएं होंगी। सभी प्रतियोगिताएं सायं 5 बजे से होंगी। प्रतियोगिता संयोजक हरवीर सिंह बताया कि सभी प्रतियोगिताएं भारतीय संस्कृति और देशभक्ति पर आधारित होंगी। एकल व सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का ट्रायल 16 मार्च को सरस्वती शिशु मन्दिर दीनदयाल नगर मथुरा में दोपहर 2 से 3 बजे तक होगा। सभी प्रतियोगिताओं के पंजीयन की अंतिम तिथि 14 मार्च की दोपहर 2 बजे तक है।
मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा के अनुसार प्रतियोगिताओं के विजयी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार 18 मार्च रात्रि 9 बजे मेला स्थल पर पुरस्कार वितरण समारोह में दिये जायेंगे। सामूहिक प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान को 5100, द्वितीय को 3100 एवं तृतीय को 2100 और एकल प्रतियोगिता में प्रथम को 2100, द्वितीय को 1100 एवं तृतीय को 500 रुपए की धनराशि का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
बैठक में प्रतियोगिता सह संयोजक डॉ ० रुचि अग्रवाल, दीपेश श्रीवास्तव, राजीव पाठक, अजय अग्रवाल, गंगाधर अरोरा, मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, दिनेश सिंह, डॉ० जमुना शर्मा, अनुराधा शर्मा, ब्रजनंदन सिंह, वृषभान गोस्वामी, महावीर सिंह, शुचि अग्रवाल, रूकमपाल, फूलचंद, महेश गोस्वामी, ठाकुरलाल, रविन्द्र प्रताप सिंह, अनामिका दीक्षित, सीमा यादव, दीपा चतुर्वेदी, प्रिया वशिष्ठ एवं कान्हा यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
दस केंद्रों पर मिलेंगे प्रतियोगिता मके रजिस्ट्रेशन फार्म
मथुरा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नववर्ष मेला समिति द्वारा दस स्थानों सरस्वती शिशु मन्दिर दीनदयाल नगर, सरस्वती शिशु मन्दिर कृष्ण गंगा, सरस्वती शिशु मन्दिर माधवपुरी, सरस्वती शिशु मन्दिर चामुंडा मार्ग, श्री चन्दन सिंह यादव सरस्वती शिशु मन्दिर सदर बाजार, श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर गोवर्धन रोड, मदनमोहन कलावती सरस्वती विद्या मन्दिर चन्द्रावली, विनोद कुमार कोयला वाला सरस्वती विद्या मंदिर गोवर्धन रोड, कृष्ण चन्द्र गांधी सरस्वती विद्या मन्दिर इन्टर कॉलेज माधव कुंज, बाबू दाऊदयाल एड. सरस्वती विद्या मंदिर सौंख रोड निर्धारित किए गए हैं। प्रतिभागी निर्धारित स्थानों से प्रतियोगिता के फार्म प्राप्त कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।