सिर चढ़कर बोला मिस्मी वासु की आवाज का जादू

Uncategorized

धौलीप्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड में आयोजित ब्रज-रज उत्सव 2025 का जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारंभ

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने प्रसिद्ध गायिका मिस्मी वासु को किया सम्मानित

मिस्मी वासु ने गणेश वंदना के साथ किया कार्यक्रम का आगाज़

मथुरा 01 नवंबर 2025/ धौलीप्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड में आयोजित ब्रज-रज उत्सव 2025 का जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारंभ। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने किया प्रसिद्ध गायिका मिस्मी वासु को सम्मानित। ब्रज-रज उत्सव की म्यूजिकल नाइट शनिवार को मिस्मी वासु के नाम रही। मिस्मी वासु ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का किया आगाज़। उनकी आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला। शुरु हुआ गीतों का दौर, हीरे मोती मैं ना चाहूँ, मैं तो चाहूँ जैसे गीत लोगों के दिल को छू गए। कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के ओ0एस0डी0 प्रसन्न द्विवेदी, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के ए0सी0ई0ओ0 मदन चंद्र दुबे, शेखर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Spread the love