मथुरा । कोकिलावन शनिदेव से लौट रहे गोकुल के तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिसमें दो की मौके पर मृत्यु हो गई, जबकि एक घायल हो । घटना की जानकारी मिलते ही गोकुल में शोक की लहर दौड़ गयी।
शुक्रवार की रात दस बजे दिनेश सोनी उर्फ कन्नू 30 पुत्र रुप किशोर उर्फ गणेश सोनी, माधव 25 पुत्र राजाराम उर्फ रज्जो, निर्मल पुत्र गिर्राज सभी निवासीगण गोकुल एक ही स्कूटी से नंदगांव रोड स्थित कोकिलावन शनिदेव के दर्शन करने गए थे। रात लगभग 11:30 बजे नंदगांव रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवारों को रौंद दिया । दिनेश और माधव की मौके पर मौत हो गयी। इस बीच घायल निर्मल ने अपने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी, घटना की जानकारी मिलते ही गोकुल के कई लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। मृतकों के परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल है। शनिवार को मृतकों का पोस्टमार्टम हुआ ।