सदर बाजार क्षेत्र में विद्युत टीम ने तड़के चलाया अभियान, सात जगह पकड़ी चोरी

Uncategorized


मथुरा। शहर के सदर बाजार क्षेत्र में विद्युत टीम ने तड़के अभियान चलाया। यहां टीम ने सात स्थानों पर चोरी पकड़ी और अतिरिक्त केबलों को जब्त किया।
सोमवार को एक्सईएन शहरी आशीष गुप्ता के निर्देशन में एसडीओ कैंट राम प्रताप मौर्य द्वारा सदर बाजार के मुकेरियान और मुकेरी क्षेत्र में तड़के अभियान चलाया। मीटर एवं केबलों को चेक किया गया। सात जगह बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। स्टीट लाइट से भी विद्युत उपयोग होता मिला। अतिरिक्त केबलों को जब्त किया गया। जब लोग नींद से जागे तो पता चला कि विद्युत टीम चेकिंग कर रही है। इससे अफरा-तफरी का माहौल रहा। जेई राकेश यादव,जेई संदीप कुमार,राजवीर सिंह,मोहन सिंह,भरत आदि ने मीटरों को चेक किया। फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की। विद्युत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभियान की प्रगति से मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता शहरी को अवगत कराया गया है। एक्सईएन आशीष गुप्ता के अनुसार मुख्यालय के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है।

Spread the love