श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले की सुनवाई अगली डेट तक टली

Uncategorized

मथुरा । प्रयागराज हाई कोर्ट में जज राम मनोहर नारायण मिश्रा के ट्रांसफर होने के कारण श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर मस्जिद केस के मुख्य याचिका कर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि जज साहब का ट्रांसफर लखनऊ बेंच में हो गया है अब इस केस में सुनवाई के लिए जज साहब अवनीश सक्सेना जी अगली डेट पर सुनवाई करेंगे. पिछली डेट पर रुक्मणी को पार्टी बनाने के लिए विद्वान एडवोकेट श्री एपी सिंह सुप्रीम कोर्ट वालों की तरफ से एक प्रार्थना पर दिया गया था और पिछली डेट पर इस बात पर भी फैसला होना था कि सभी 18 मुक़दमों का प्रतिनिधि किसको बनाया जाए.इन सभी मुद्दों पर अब अगली डेट पर ही सुनवाई हो सकेगी. दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम का दरबार सज चुका है, संपूर्ण विश्व के सनातनी चाहते हैं कि मथुरा में भी भगवान श्री कृष्ण का भव्य और दिव्य मंदिर बने.उन्होंने बताया कि मंदिर की प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में जमा कर चुके हैं और मुस्लिम पक्ष के पास तो बिजली का बिल भी नहीं है जिससे वह कह सके की मस्जिद पहले बनी थी, उन्होंने कहा मुगल शासको ने तलवार के दम पर सभी हिंदुओं के मंदिरों पर अवैध कब्जा किए थे, यह अवैध कब्जे कलम की ताकत से और न्यायालय के सहयोग से हटने चाहिए. अब अगली सुनवाई अगली डेट पर होगी.

Spread the love