सिम्स हॉस्पिटल में नि:शुल्क न्यूरो हेल्थ कैम्प 9 अक्टूबर को

Uncategorized


मथुरा। बृजवासियों की सेवा के लिए सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, सिम्स हॉस्पिटल में मस्तिष्क एवं रीढ़ की समस्या से पीड़ित मरीजों के एक नि:शुल्क न्यूरो साइंसेस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस फ्री हेल्थ कैम्प में वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. एस.के. गुप्ता, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक और वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉ. नीलेश गुप्ता, सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक नि:शुल्क परामर्श देंगे। जिस किसी को भी सिरदर्द / माइग्रेन, मिर्गी का दौरा, लकवा, मुँह का टेड़ा होना, चक्कर आना, अवसाद, दिमाग की टी.बी., दिमाग में कीड़े की गाँठ, नसों का संक्रमण, याद्दाश्त कम होना, चलने में परेशानी, लड़खड़ाना/ कम्पन्न, हाथ-पैर में झनझनाहट या सुन्नपन्न, माँसपेशियों में कमजोरी या पतला होना, स्नायुरोग, आनुवांशिक बीमारियाँ, बच्चों का अनियमित विकास, बच्चे का देर से बोलना, मस्तिष्क एवं रीढ़ की समस्याएं आदि है तो फ्री हेल्थ कैम्प में आकर विशेषज्ञ चिकित्सक से नि:शुल्क परामर्श ले सकते हैं।
इस अवसर सिम्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. गौरव भारद्वाज ने कहा कि सिम्स हॉस्पिटल बृजवासियों को विश्वस्तरीय इलाज देने के लिए संकल्पित है, आपका स्वास्थ्य हमारी प्रथम प्राथमिकता है। सिम्स हॉस्पिटल समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता हेतु सभी तबके के लोगों के लिए नि:शुल्क हेल्थ कैम्प लगाता रहता है, जिसके सभी समय पर इलाज करायें। सिम्स हॉस्पिटल का न्यूरो साइंसेस विभाग क्षेत्र का एकमात्र स्ट्रोक रेडी सेंटर है यहाँ ब्रेन स्ट्रोक, पैरालिसिस के मरीजों के सभी अत्याधुनिक उपकरण के साथ विशेषज्ञ न्यूरोसर्जन और न्यूरो फिजिशियन उपलब्ध है।

Spread the love