स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का चेकअप, किया जागरूक

Uncategorized

फोटो- स्वास्थ्य शिविर में मरीज का चेकअप करते डाक्टर नितिन गोयल

मथुरा। प्रथम पहल धर्मार्थ क्लीनिक द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कृष प्लाजा, मसानी तिराहा पर किया गया। शिविर की शुरूआत संरक्षक चौ. भगवत शरण अग्रवाल, संस्थापक सीए अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंकज टालीवाल, इत्यादि ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। शिविर में पधारे अतिथियों ने संस्था के कार्यों की सराहना की और सदस्यों एवं चिकित्सक टीम को धन्यवाद दिया। संस्थापक सीए अमित अग्रवाल ने कहा कि संस्था के लिए बड़े की हर्ष का विषय कि डा. नितिन गोयल पेट रोग विशेषज्ञ एवं डा गौरव अग्रवाल दंत रोग विशेषज्ञ जैसे काबिल डॉक्टर हमारे साथ जुड़े है। कोषाध्यक्ष पंकज टालीवाल बताया कि संस्था द्वारा संचालित ओपीडी पर निशुल्क चिकित्सा संबंधी सेवाओ के साथ साथ एक्स रे, ई सी जी एवं दांतो मशीन का उचित लागत मूल्य पर जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल रहा है यह समाज सेवा में एक अच्छी पहल है। शिविर मे 70 से ज्यादा लोगो को लाभ मिला। मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर इस अवसर पर काजल ठाकुर, सतेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, संतोष उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
फोटो-स्वास्थ्य शिविर में मरीज का चेकअप करते डाक्टर नितिन गोयल

Spread the love