मथुरा। शासन ने आठ जिला सूचना अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। मथुरा के जिला सूचना अधिकारी प्रशांत सुचारी को आगरा का जिला सूचना अधिकारी बनाया गया है। उनके स्थान पर आगरा से शीलेंद्र शर्मा को मथुरा भेजा गया है।
उप्र शासन के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक विशाल सिंह ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं, जो तत्काल प्रभावी हो गए हैं।