हनुमान मंदिर का निर्माण करा विजय अग्रवाल ने प्रस्तुत किया रचनात्मक उदाहरण

Uncategorized

मथुरा। कोतवाली मथुरा में नगर के प्रमुख उद्योगपति विजय अग्रवाल सलेक्शन गारमेंट द्वारा अपने पूजनीय पिताजी स्वर्गीय श्री रामजी लाल व पूजनीय मां स्वर्गीय लक्ष्मी देवी की स्मृति में हनुमान मंदिर का निर्माण कराया, जिसका लोकार्पण एसपी क्राइम अवनीश मिश्रा, एसपी सिटी राजीव कुमार, सीओ सिटी आशना चौधरी, सीओ कमांडेड शैलेंद्र प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सिंह, कोतवाल देवपाल सिंह पुंडीर व इंस्पेक्टर गोविंद नगर राजकमल व नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महामंत्री शशि भानु गर्ग, बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष सर्वेश शर्मा एड. द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के मध्य किया गया ।


इस अवसर पर उद्योगपति विजय अग्रवाल द्वारा बताया गया की माता-पिता जी की स्मृति में मंदिर निर्माण हेतु उन्हें प्रेरणा नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के द्वारा दी गई और इस पुण्य कार्य में आज सभी परिजन उपस्थित हैं इस विशाल व भव्य मंदिर निर्माण से उन्हें व उनके परिजनों को आत्मिक शांति प्राप्त हुई है
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि पुलिस प्रशासन के द्वारा कोतवाली में मंदिर ना होने की जानकारी पर महानगर के उपाध्यक्ष विजय अग्रवाल सलेक्शन से वार्ता कर इस भव्य हनुमान मंदिर का निर्माण व्यापारियों के रचनात्मक सहयोग का एक अभिन्न उदाहरण है ।


उपस्थित पुलिस अधीक्षक क्राइम अवनीश मिश्रा व पुलिस अधीक्षक सिटी राजीव कुमार सिंह द्वारा अग्रवाल परिवार द्वारा भव्य मंदिर निर्माण को यहां आने वाले पीड़ित व पुलिसकर्मियों के लिए आत्म शांति व कार्य प्रेरणा का स्थल बताते हुए धन्यवाद दिया
उपस्थित सीओ सिटी आशना चौधरी व सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सिंह द्वारा मंदिर निर्माण को एक प्रेरणादायक कार्य बताते हुई इसे आस्था व विश्वास के लिए एक सार्थक पहल बताया जिससे निश्चित रूप से पुलिसकर्मियों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी ।


इस अवसर पर हनुमान मंदिर निर्माण करता विजय अग्रवाल बबीता अग्रवाल व उत्सव अग्रवाल द्वारा उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों व्यापारी नेताओं को दुशाला, पटका व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम का संचालन करते हुए महानगर महामंत्री शशि भानु गर्ग ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारिक समस्याओं के साथ-साथ रचनात्मक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर सहभागिता करता है जिसका जीवंत उदाहरण आज यहां देखने को मिल रहा है
इस अवसर पर प्रमुख रूप से स्थानीय पार्षद हनुमान गुर्जर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अजीत तेहरिया पूर्व महामंत्री सुनील चतुर्वेदी रामचंद्र खत्री गुरमुख दास पार्षद संजय अग्रवाल राकेश चतुर्वेदी श्री भगवान चतुर्वेदी विकास जिंदल सुनील साहनी नरेंद्र अग्रवाल रोहित चतुर्वेदी विनोद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में शहरी क्षेत्र के चौकी प्रभारी व व्यापारी उपस्थित रहे

Spread the love