
दिल्ली दौरे पर सीएम योगी ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी से की मुलाकात
केंद्रीय मंत्रियों से सीएम योगी ने की बृज क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर बैठक
बृज क्षेत्र विकास को लेकर सीएम योगी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से ब्रज चौरासी कोस परियोजना, ब्रज तीर्थ पथ परियोजना (52 कि.मी), गोवर्धन कनेक्ट परियोजना (72 कि.मी) को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से सीएम योगी ने मथुरा-वृंदावन रेल मार्ग के सम्बंध में व मथुरा-वृंदावन रेल लाइन पर लाइट रेल ट्रांजिट सिस्टम के निर्माण और मथुरा जंक्शन पर टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर निर्माण पर की चर्चा
सीएम योगी ने केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्वानंद सोनोवाल से वृंदावन- मथुरा – गोकुल को जोड़ते हुए यमुना नदी पर जलमार्ग को विकसित किये जाने को लेकर की चर्चा
सीएम योगी ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी से बृज क्षेत्र में पौराणिक व ऐतिहासिक धरोहरों के पुनरुद्धार व पुनर्प्रतिष्ठा करने के सम्बंध में की विस्तार से चर्चा

नई दिल्ली-लखनऊ-मथुरा। मथुरा वृन्दावन से सम्बन्धित विभिन्न परियोजनाओं पर विचार-विमर्श एवं निर्णय हेतु एक उच्च स्तरीय बैठक शुक्रवार को नितिन गडकरी, मंत्री सड़क परिवहन राज्य मार्ग मंत्रालय के आवास पर सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उप्र, अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री, सर्वानन्द सोनेवाल, मंत्री पत्तन जहाज रानी एवं जल मार्ग, जी. किशन रेड्डी मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति भारत सरकार उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जयवीर सिंह, मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति उप्र द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। बैठक में मथुरा- वृन्दावन से सम्बन्धित परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण अवनीश अवस्थी अपर मुख्य सचिव गृह एवं धर्मार्थ कार्य एवं शैलजाकान्त मिश्र उपाध्यक्ष उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा किया गया।
उक्त बैठक में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के विकास के स्वरूप के ऊपर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
तय किया गया कि परिक्रमा मार्ग को दो लेन एवं चार लेन जहां जैसी भूमि उपलब्ध हो के आधार पर विकसित किया जायेगा। परिक्रमा मार्ग में पक्की सड़क के साथ-साथ कच्ची पटरी विकसित किया जायेगा, जिससे कि श्रृद्धालु पैदल परिक्रमा कर सकें। कच्चे पथ के ऊपर घास का रोपड भी किया जायेगा, जिससे कि गर्मियों में सुविधा जनक तरीके से परिक्रमा की जा सके।
दूसरी परियोजना मथुरा-वृन्दावन, गोवर्धन बाईपास बनाये जाने की है, जिस पर कि शीघ्र डी. पी. आर. बनाई जायेगी। यह परियोजना उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा प्रस्तुत ब्रज तीर्थ पथ परियोजना एवं गोवर्धन कनेक्ट परियोजना का एकीकृत रूप है। जैत गांव से वृन्दावन पहुंचते हुए यमुना जी के दूसरे तट पर वृन्दावन से मथुरा एवं मथुरा से गोकुल, गोकुल से वापस नेशनल हाईवे को रिफाइनरी के पास जोड़ा जायेगा। इस पथ में स्थान-स्थान पर ब्रिज बनाकर दर्शानार्थियों को बिहारीजी, द्वारिकाधीश आदि जगहों पर पहुंचने का मार्ग उपलब्ध कराये जाने की योजना है। इस परियोजना में दो जगह यमुना नदी पर ब्रिज बनाये जाने का प्राविधान है, जो कि 6 लेन आकार के होंगे। ताकि भविष्य रोड़ के चौडीकरण किये जाने पर ब्रिज उपयुक्त साबित हो। दूसरी ओर छटीकरा से गोवर्धन होते हुए गोवर्धन ड्रेन की दोनो पटरियों का प्रयोग करते हुए हिन्दुस्तान कॉलेज के पास नेशनल हाईवे को कनेक्ट किया जायेगा, जिससे कि आगरा से आने वाले श्रृद्धालु सीधे गोवर्धन पहुंच सकेंगे, और गोवर्धन से बिना मथुरा में प्रवेश किये आगरा एवं कानपुर की ओर जा सकेंगे, जिससे मथुरा में यातायात दबाव को कम करने में सुविधा हो सकेगी।
एक हजार करोड़ की मथुरा-वृंदावन के बीच लाइट रेल परियोजना
मथुरा- वृन्दावन रेल मार्ग परियोजना पर विचार-विमर्श किया गया। माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा अवगत कराया गया है कि इस परियोजना पर कार्य हेतु मण्डल रेल प्रबन्धक आगरा के यहां गति शक्ति यूनिट स्थापित कर दी गई है। वह शीघ्र ही मथुरा- वृन्दावन लाईट रेल बनाये जाने के लिए डी. पी. आर. बनाने का कार्य करेगी। यह परियोजना लगभग रु.1000.00 करोड़ की होगी। इससे श्रृद्वालु बिना ट्रेफिक जाम से सुगमता से मथुरा से वृन्दावन आ-जा सकेंगे। इसमें नोडल अधिकारी मण्डल रेल प्रबन्धक, आगरा होंगे, जो उ०प्र० ब्रज तीर्थ विकास परिषद के साथ सामन्जस स्थापित कर योजना पर कार्य करायेंगे।
वृंदावन से गोकुल तक तैयार होगा जलमर्ग
वृन्दावन से गोकुल तक जलमार्ग विकसित करने हेतु परियोजना पर विचार-विमर्श किया गया। श्री सर्वानन्द सोनेवाल, मंत्री पत्तन जहाज रानी एवं जल मार्ग द्वारा अवगत कराया गया कि मंत्रालय वृन्दावन से गोकुल तक जयति बनाने का कार्य करने हेतु सहमत है, परन्तु नौका एवं उसके संचालन का काम प्रदेश सरकार को करना होगा। मुख्यमंत्री द्वारा अनुरोध किया गया है कि वृन्दावन, गोकुल जल मार्ग की एक समेकित इन्टीग्रेटिड डी.पी. आर. मंत्रालय द्वारा बना दी जाये और उसके उपरान्त यथा आवश्यक कार्य विभिन्न मंत्रालय द्वारा किये जा सकें।
ब्रज की संस्कृति का होगा प्रचार-प्रसार
जी किशन रेड्डी मा० मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति भारत सरकार से उपाध्यक्ष उ०प्र० ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा अनुरोध किया गया है उ०प्र० ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा चन्द्रसरोवर गोवर्धन, रसखान समाधि महावन पर एक-एक ओपन एयर थियेटर बनाया गया है। इसके साथ ही गीता शोध संस्थान वृन्दावन में एक हजार फीट का कोडिटोरियम बनाया गया है। इन स्थानों को संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के वार्षिक कलेन्डर पर लेकर प्रत्येक वर्ष दो-दो समारोह आयोजित किये जाने उपयुक्त होंगे इससे से ब्रज क्षेत्र में आने वाले श्रद्वालुओं को ब्रज संस्कृति एवं लीला स्थलों से परिचित कराया जा सकेगा। मंत्री द्वारा इस पर सहमति व्यक्त की गई।
वृंदावन के अंदर चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें
बैठक में वृन्दावन के अन्दर धनघोर ट्रेफिक जाम से निजात पाने हेतु छोटी इलेक्ट्रिक बसे चलाये जाने पर विचार किया गया। यह इलेक्ट्रिक बस अधिकतम 15 सीट की होगी, जिससे कि सम्पूर्ण वृन्दावन में सुगमता से चल सके। इलेक्ट्रिक बस वृन्दावन के दोनो ओर स्थित पार्किंगों पर उपलब्ध होगी। जहां से श्रृद्धालुओं को लेकर सम्पूर्ण वृन्दावन में भ्रमण कर सकेगी। मंत्री द्वारा उक्त परियोजना पर कार्य किये जाने हेतु आश्वासन दिया गया।
मथुरा अयोध्या में विश्वस्तरीय कनवेक्शन सेंटर बनेंगे
प्रमुख सचिव, पर्यटन उ०प्र० मुकेश मेश्राम द्वारा अनुरोध किया गया है कि लखनऊ में टेगोर कल्चरल सेन्टर परियोजना के अन्तर्गत कल्चरल सेन्टर स्थापित करने के लिए शीघ्र धन आवंटित किया जाये, जिस पर पर्यटन मंत्री भारत सरकार द्वारा सहमति व्यक्त की गई। महाकुम्भ 2025 के दृष्टिगत प्रयागराज में गंगा नदी पर रेलवे के निष्प्रयोज्य कर्जन ब्रिज को गंगा हेरिटेज गैलरी के रूप में विकसित करने के लिए रेल मंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया। प्रमुख सचिव पर्यटन उ०प्र० द्वारा अनुरोध किया गया है कि स्वदेश दर्शन योजना के अन्तर्गत मथुरा एवं अयोध्या में विश्व स्तरीय कनवेक्शन सेन्टर स्थापित किये जायें तथा म्यूजियम ग्रान्ट योजना के अन्तर्गत मथुरा, लखनऊ एवं कुशीनगर में म्यूजियम को सौन्दर्यीकरण एवं नवीनीकरण किया जाना है। इस सम्बन्ध में पर्यटन मंत्री जी द्वारा कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। प्रमुख सचिव पर्यटन उ०प्र० द्वारा यह भी अनुरोध किया गया है कि स्वदेश दर्शन योजना द्वितीय फेस की नवीन गाइड लाइन के तहत अधिकतम पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाये। प्रदेश का आकार बडा होने के कारण प्रदेश के लिए अधिक योजनाऐं स्वीकृत की जाऐं। पर्यटन मंत्री द्वारा योजनाऐं बनाकर स्वीकृति हेतु प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिये गये।
उक्त बैठक में सचिव एन.एच.ए.आई. भारत सरकार सचिव पर्यटन भारत सरकार, सचिव जहाज रानी, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम, मुख्य कार्यपालक अधिकारी उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद नगेन्द्र प्रताप एवं जय कार्तिके कन्सलटेन्ट उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद उपस्थित रहे