
मिशन शक्ति
बालिका शिक्षा एवंं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य पर पांच शिक्षिकाएं भी हुई सम्मानित

मथुरा। मिशन शक्ति के फेस-3 के अन्तर्गत जनपद की 73 महिलाओं को सम्मानित किया गया। बालिका शिक्षा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर पांच शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
शनिवार को 11 बजे किसान भवन सभागार वेटनरी कॉलेज मेें आयोजित कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा के केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओंं के लिए कई योजनाएं संचालित कर रखी हैं। कार्यक्रम के लिए बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत पांच शिक्षिकाओं का चयन इसमें किया गया।

सरूपा राया के सं.वि.वि की प्र.अ. शिक्षिका शशी शर्मा

उ.प्रा.वि. लोरिया पट्टी गोवर्धन की सहायक अध्यापिका रजनी शर्मा,

उ.प्रा.वि.सिहाना चौमुहां की स.अ. चित्रा गोला

उ.प्रा.वि.बाद की प्र.अ. नीरज मथुरिया

नगर क्षेत्र के श्रद्धानंद विद्यालय की शिक्षिका अनीता मुदगल
आदि का चयन इसमें किया गया है। कार्यक्रम में महिलाओं ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा विधायक पूरन प्रकाश और जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को राखी भी बांधी। करके मेजिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी, बीएसए राजेश कुमार सिंह आदि मौजूूद थे।
