मथुरा । ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर प्रशांत नागर के नेतृत्व में थाना गोविन्द नगर पुलिस ने अवैध पशु कटान करने वाले गिरोह के सदस्य सुल्तान पुत्र नसरुद्दीन निवासी कट्टी खाना मनोहरपुरा थाना कोतवाली जिला मथुरा के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है इस कार्रवाई में सुल्तान का 55 लाख रुपए की कीमत वाला दो मंजिला मकान सीज किया गया है।
अभियुक्त सुल्तान वर्ष 2007 से लगातार संगीन घटनाओं को अंजाम देता रहा है। अभियुक्त सुल्तान उपरोक्त के विरुद्ध अवैध पशु कटान, पशु क्रूरता, शरीर सम्बन्धी संज्ञेय व गम्भीर अपराध, गैंगस्टर एक्ट जैसे संगीन धाराओं में 10 अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त सुल्तान उपरोक्त मुहीद उर्फ डेला गैंग का सक्रीय सदस्य है उक्त गैंग द्वारा अवैध रुप से पशु कटान कर आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है ।
अभियुक्त सुल्तान की सीज की गयी चल/अचल सम्पत्ति का विवरण –
- 47.5 वर्ग मीटर में बना 02 मंजिल मकान (भवन संख्या -160/442 मौहल्ला मटिया गेट, मनोहरपुरा जिला-मथुरा)
अभियुक्त सुल्तान पुत्र नसरुद्दीन निवासी कट्टी खाना मनोहरपुरा थाना कोतवाली जिला मथुरा द्वारा कारित अपराध से उसके द्वारा अवैध तरिके से अर्जित की गयी चल/अचल सम्पत्ति, जिसकी कीमत लगभग 55 लाख रुपये है को उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा-14(1) के अन्तर्गत जब्त किया गया।
