गुप्त नवरात्रों के बीच धूमधाम से मनाया गया मां रंगेश्वरी का 31 वां स्थापना दिवस

Uncategorized

मथुरा। साल में चार नवरात्रों में मां भगवती की पूजा अर्चना की जाती है जिसमें दो नवरात्र गुप्त होते है। जिसमें देवी की पूजा आराधना करने से विशेष पुण्य लाभ मिलता है। गुप्त नवरात्र में रंगेश्वर महादेव मंदिर में राज राजेश्वरी महामाई महाकाली मां रंगेश्वरी का 31वां स्थापना दिवस रंगेश्वर भक्त मंडल समिति द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत मां रंगेश्वरी काली भक्त मंडल संरक्षक अशोक गुप्ता माईदास ने सहयोगियों के साथ पंचामृत, इत्र, गुलाबजल आदि से अभिषेक कर किया। झिलझिल चुनरी मनोहर अंतर्गत परिधान व श्रृंगार प्रसाधन चढाएं गए। अशोक माईदास की अध्यक्षता में महामाई का चुनरी मनोरथ कार्यक्रम किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में चुनरियां व साड़ी मां भगवती को चढाई गई। भव्य श्रृंगार व फूल बंगले के बीच महामाई ने भक्तों को अलौकिक दिव्य दर्शन देकर धन्य किया। मां रंगेश्वरी, रंगेश्वर महादेव और हनुमानजी का सवामनी कार्यक्रम किया गया। उसके बाद मंदिर परिसर में हवन कन्या लांगुरा का पूजन किया गया। उसके बाद रात्रि को महामाई का गुणगान किया गया। जिसमें विशेष कलाकारों ने कई झांकियां प्रस्तुत की जिससे मंदिर परिसर में मौजूद भक्त मां भगवती की भक्ति में सराबोर हो गए। कार्यक्रम की व्यवस्था मां रंगेश्वरी काली भक्त मंडल संरक्षक अशोक गुप्ता माईदास, अध्यक्ष राजेश आरके ज्वैलर्स, कन्हैया लाल महामंत्री(विश्व हिन्दू परिषद अध्यक्ष), अमरनाथ गोयल कोषाध्यक्ष, अनिल महाबनिया, प्रदीप बाबू (श्रीगु्रप), अनिल (चांदी वाले), दीपक रौहेला, शोभित अग्रवाल आदि अन्य भक्तों ने संभाली।

Spread the love