केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण में 28 महिलाओं ने लिया भाग

Uncategorized

मथुरा। केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान त्रिवेणी फैक्ट्री के सामने गोवर्धन रोड मथुरा में 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम में 28 महिलाओं ने भाग लिया। ट्रेनर बालेश द्वारा प्रशिक्षण में महिलाओं को आईब्रो से लेकर ब्राइडल मेकअप सिखाया गया। संस्थान के निदेशक भूपेंद्र सिंह के द्वारा सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। बताया कि संस्थान में 18 से 50 वर्ष तक के बेरोजगार महिला एवं पुरुषों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार अभियान के अंतर्गत ऋण प्राप्त लाभार्थी भी यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रशिक्षार्थी अपना रोजगार शुरू कर सकते हैं।

इस मौके पर हर्षित,चन्द्रप्रकाश,दीनदयाल,राधाबल्लभ आदि मौजूद रहे।
फोटो-केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर प्रमाण पत्र के साथ प्रशिक्षणार्थी।

Spread the love